1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RR: क्वालीफायर-2 मैच में आखिर क्यों हुआ दुबारा टॉस? कहां हो गई दोनों कप्तानों के बीच कन्फ्यूजन

GT vs RR: क्वालीफायर-2 मैच में आखिर क्यों हुआ दुबारा टॉस? कहां हो गई दोनों कप्तानों के बीच कन्फ्यूजन

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 29, 2026 07:18 pm IST,  Updated : May 29, 2026 07:30 pm IST

GT vs RR: आईपीएल 2026 सीजन का क्वालीफायर-2 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस के समय शुभमन गिल और रियान पराग के बीच कन्फ्यूजन देखने को मिली।

Shubman Gill And Riyan Parag- India TV Hindi
शुभमन गिल और रियान पराग Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्वालीफायर-2 मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के समय काफी कन्फ्यूजन की स्थिति देखने को मिली जिसके चलते दुबारा टॉस कराने का फैसला लिया गया। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने दूसरी बार टॉस होने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

आखिर टॉस समय क्यों हुई कन्फ्यूजन

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में क्वालीफायर-2 मैच में जब टॉस के समय शुभमन गिल और रियान पराग पिच के पास पहुंचे तो उस समय वहां पर मैच रेफरी प्रकाश भट्ट भी उनके साथ थे। इसके बाद शुभमन गिल ने जब टॉस को उछाला तो रियान पराग ने हेड का कॉल किया लेकिन मैच रेफरी उसे सही से सुन नहीं सके वहीं सिक्का गिरने के बाद टेल्स आया था, जिसके बाद शुभमन गिल तुरंत आगे बढ़ने लगे लेकिन उसी समय मैच रेफरी ने उन्हें रोक दिया और कहा कि मैंने नहीं सुना कि पराग ने क्या बोला था। इसके बाद दोनों कप्तानों से चर्चा करने के बाद फिर से तुरंत टॉस कराने का फैसला लिया गया। इस बार रियान पराग ने थोड़ा तेज आवाज में हेड कॉल किया और सिक्का गिरने के बाद उनकी किस्मत ने साथ दिया और हेड आया जिसके बाद उन्होंने तुरंत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लिया।

गिल भी टॉस जीतने के बाद करना चाहते थे पहले बल्लेबाजी

शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस हारने के बाद रवि शास्त्री से बात करते हुए ये माना कि यदि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते। हालांकि इस विकेट पर 40 ओवर्स के खेल में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हमारे पास टीम में हर परिस्थिति के लिए खिलाड़ी मौजूद हैं, हमने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जिसमें साई किशोर की वापसी हुई है। बता दें कि गुजरात टाइटंस को आरसीबी के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में काफी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए ये दूसरा मौका मिला है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से मात देने के साथ क्वालीफायर-2 मैच में अपनी जगह को पक्का किया था।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को मेडन ओवर फेंकने वाला एकमात्र गेंदबाज, GT बॉलर्स को भी आज करना होगा करिश्मा

ऋषभ पंत को छोड़नी पड़ी LSG की कप्तानी, 28 मैचों में कैप्टन बने, जीते सिर्फ 10 मुकाबले, जानिए उनके खुद का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल