Friendship Day Special: 4 अगस्त 2019 को फ्रेंडशिप डे है। इस दिन सभी दोस्त एक-दूसरे को विश करते हैं, और साथ टाइम स्पेंड करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीवी के स्टार हैं। इनमें से तो कई दोस्त ऐसे हैं जिन्होंने साथ में कभी स्क्रीन शेयर भी नहीं किया है, लेकिन वो बेस्ट फ्रेंड हैं। तो मिलिए टीवी की दुनिया के बेस्ट फ्रेंड्स यानी BFF से।
शिवांगी जोशी-अदिति भाटिया
ये है मोहब्बतें की रूही (अदिति भाटिया) और ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा (शिवांगी जोशी) टीवी की दुनिया की BFF हैं। ये दोनों ही एक्ट्रेसेस ने साथ काम नहीं किया लेकिन दोनों बहुत प्यारी दोस्ती शेयर करती हैं।
सनाया ईरानी-दृष्टि धामी
सनाया और दृष्टि दोनों टीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस हैं। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों अक्सर साथ टाइम स्पेंड करती दिखती हैं।
विवियन डेसेना- शशांक व्यास
बालिका वधु के जगिया और मधुबाला के आरके जो अब शक्ति के हरमन हैं, दोनों ही बेस्ट बडीज हैं। दोनों की दोस्ती के किस्से टीवी की दुनिया में खूब मशहूर हैं। दोनों साथ पार्टी करते भी नजर आते हैं।
Vivian Dsena and Shashank Vyas
निगार और गौतम की दोस्ती बहुत पुरानी है। गौतम जब मुंबई में शिफ्ट हुए तो सबसे पहले जो उनकी दोस्त बनीं वो निगार ही थीं। दोनों की दोस्ती यूं ही बनी रहे।