सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के अपकमिंग एपिसोड में ‘क्वीन ऑफ इंडीपॉप’ सिंगर आशा भोसले आने वाली हैं। उनकी मौजूदगी में कंटेस्टेंट, लेजेंड्री गायिका के गाए हुए गाने मंच पर पेश करेंगे। इससे पहले भी आशा भोसले कई बार इंडियन आइडल में आ चुकी हैं। और अब तक शो के इस सीजन में कई बार कंटेस्टेंट्स ने आशा भोसले के गाने मंच पर पेश किए हैं। लेकिन, उनकी मौजूदगी में परफॉर्म करना इन कंटेस्टेंट्स के लिए काफी चैलेंजिंग होगा।
सभी कंटेस्टेंट्स को अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ आशा भोसले उन्हें सुर की बारीकियां भी सिखाएंगी, जो आगे चलकर उन्हें काम आएंगी। साथ ही मंच पर पुराने किस्से और कहानियों को भी याद किया जाएगा। धीरे-धीरे यह सिंगिंग रियलिटी शो अपने ग्रैंड फिनाले की और बढ़ रहा है। आपने वाले हफ्ते में टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा। फिलहाल इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट का भविष्य जनता के हाथ में है और इसलिए सीजन 12 की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए आइडल के कंटेस्टेंट हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
शण्मुखप्रिया की परफॉर्मेंस पर होगी सबकी नजर
आशा भोसले शण्मुखप्रिया की गायिकी और उनके परफॉर्मेंस पर किस तरह का रिएक्शन देती हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि कुछ हफ्ते पहले उनका गाना गाने की वजह से वह काफी बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं। दरअसल इंडियन आइडल 12 में मेहमान बनकर आईं हुई जीनत अमान के सामने शण्मुखप्रिया ने उनकी फिल्म का मशहूर गाना ‘चुरा लिया है’ मंच पर पेश किया था, इस गाने को आशा भोंसले ने गाया था और आरडी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया था। यह गाना 1973 में आई हुई फिल्म यादों की बारात का हिस्सा था। जब शण्मुखप्रिया ने यह गाना अपने अंदाज में गाना गाया तो लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था।
पिछले हफ्ते आएं थे शत्रुघ्न सिन्हा
आइडल के मंच पर पिछले हफ्ते बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ आएं थे। दोनों पत्नी-पत्नी ने आइडल के कंटेस्टेंट की खूबी हौसला अफजाई किया। इतना ही नहीं इस हफ्ते होने वाला एलिमिनेशन भी अगले हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया गया।
पढ़ें एंटरटेनमेंट की अन्य खबरें-
सायरा बानो दिलीप कुमार से तब से प्यार करती हैं, जब से वह खुद को जानती हैं: फैसल फारूकी