पार्थ समथान 'कैसी ये यारियां' सीरियल से पॉपुलर हुए थे। इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में नज़र आ रहे हैं। जहां अनुराग के किरदार में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAMपार्थ समथान
मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अनुराग का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टरपार्थ समथान (Parth Samthaan)घर-घर में मशहूर हैं। उन्होंने अपने चार्मिंग लुक और शानदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना लिया है। पार्थ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी एक पुरानी आदत का ज़िक्र है।
पार्थ इस वीडियो में अलग-अलग इंटरव्यू के दौरान बाल-बाल अपने बालों पर हाथ फेरते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'कुछ आदतें कभी नहीं बदलती (कम से कम, तब तक, जब तक मेरे सिर पर बाल रहेंगे)...।' पार्थ ने वीडियो बनाने वाले #fanmade का भी शुक्रिया अदा किया है।
इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स का कहना है कि उन्हें ये आदत बहुत पसंद आई।
सीरियल की कहानी की बात करें तो स्विट्ज़रलैंड के स्पेशल एपिसोड के बाद अनुराग, प्रेरणा, मिस्टर बजाज वापस इंडिया लौट आए हैं। अब अनुराग धीरे-धीरे मिस्टर बजाज की कमज़ोर कड़ियों को इकट्ठा कर रहा है, ताकि वह उससे बदला ले सके।