1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पत्नी अदिति के बेबी शॉवर पर प्यार लुटाते दिखे मोहित मलिक, देखें दोनों के बीच का प्यारा मोमेंट्स

पत्नी अदिति के बेबी शॉवर पर प्यार लुटाते दिखे मोहित मलिक, देखें दोनों के बीच का प्यारा मोमेंट्स

टीवी अभिनेता मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाले हैं।

मोहित मलिक और अदिति- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MOHITMALIK1113 मोहित मलिक और अदिति

टीवी अभिनेता मोहित मलिक और उनकी वाइफ अदिति जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। ये कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाला है। हाल ही में अभिनेता ने बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरों को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया है। 

तस्वीर में अदिति और मोहित दोनों एक पारंपरिक पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। अदिति, जहां फूलों के आभूषण के साथ हरे रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं, वहीं मोहित ने पारंपरिक टोपी के साथ हरे रंग का कुर्ता पहना है। इस तस्वीर में अदिति की प्रेग्नेंसी की दमक साफ उनके चेहरे पर नजर आ रही है। तस्वीर में मोहित, अदिति पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

मोहित मलिक ने पहले इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी अदिति अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। मोहित ने खुद अदिति के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर इस बारे में अपने चाहने वालों को बताया। तस्वीर में अदिति का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था। 

यह जोड़ी टीवी शो 'बानूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर मिली थी। कुछ महीनों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों दिसंबर 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों में मोहित मलिक 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अदिति एक्टिंग से अलग एक रेस्टोरेंट चलाती हैं।

यहां पढ़ें

तांडव विवाद: अमेजन की हेड को अग्रिम जमानत देने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया इनकार

सोशल मीडिया और OTT पर स्पष्टता लाने के लिए सरकार कर रही उपाय : प्रसून जोशी

पहली बार पुलिस ऑफिसर बन अपराध से लोहा लेंगी प्राची देसाई