'नच बलिए 9' में श्रद्धा आर्या और उनके बॉयफ्रेंड आलम सिंह सगाई करने वाले हैं। दोनों की सगाई की फोटो वायरल हो रही है।
Image Source : INSTAGRAMNach baliye 9
डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार शो में कपल्स के साथ एक्स भी नजर आ रहे हैं। जो शो में तड़का लगा रहे हैँ। शो में आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। कभी किसी कंटेस्टेंट को लग जाती है। इस बार शो पर क कपल सगाई करने जा रहे हैं। जी हां श्रद्धा आर्या और अपने बॉयफ्रेंड आलम से शो पर सगाई करने वाले हैं।
श्रद्धा और आलम ने शो पर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है। एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए श्रद्धा और आलम की फोटोज वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में इस हफ्ते एस्ट्रोलॉजर आने वाले हैं जो श्रद्धा और आलम की शादी के बारे मे बताएंगे। एस्ट्रोलॉजर ने बताया आने वाले 2 सालों में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आलम एक बिजनेसमैन हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद भी करते हैं।
आपको बता दें श्रद्धा आर्या की पहले भी सगाई हो चुकी है। मगर यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया था। उनकी सगाई जयंत नाम के एनआरआई से हुई थी।