1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टिंग के साथ गाने में भी माहिर हैं टाइगर श्रॉफ, कपिल शर्मा के शो में लगाए सुर

एक्टिंग के साथ गाने में भी माहिर हैं टाइगर श्रॉफ, कपिल शर्मा के शो में लगाए सुर

 Published : Sep 26, 2019 06:51 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 06:51 am IST

टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर' का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो में आने वाले हैं। जहां वह एक्टिंग के अलावा अपना एक और टैलेंट दिखाने वाले हैं।

Tger shroff in kapil sharma show- India TV Hindi
Tger shroff in kapil sharma show Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वॉर के दोनों एक्टर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में प्रमोशन के लिए टाइगर और ऋतिक द कपिल शर्मा शो में गए थे। जहां टाइगर श्रॉफ का एक नए टैलेंट के बारे में सभी को पता चा। एक्टिंग के अलावा टाइगर एक बहुत अच्छे सिंगर भी है। उनकी गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रही है।

टाइगर श्रॉफ ने गाना गाते हुए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- 'मेरे अंदर का बॉथरुम सिंगर बाहर आ गया।' इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ बेफ्रिका गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही एक लड़की के साथ डांस कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ की इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए हैं। कपिल शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा-  ब्रो तुमने अपनी सुरीली आवाज से हम सभी को चौका दिया। लव यू सो मच। वहीं बागी के डायरेक्टर ने लिखा- मुझे नहीं पता था तुम इतना अच्छा गाते हो।

टाइगर और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 3 भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर और ऋतिक का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

Also Read:

14 साल की एसिड अटैक सर्वाइवर को कृति सेनन और वरुण धवन ने भेजा प्यार

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन