1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर डीआईडी के ग्रैंड फिनाले में 'आज की रात' गाने पर करेंगी डांस, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर डीआईडी के ग्रैंड फिनाले में 'आज की रात' गाने पर करेंगी डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 26, 2019 09:26 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 09:26 am IST

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान 'डांस इंडिया डांस' के ग्रैंड फिनाले में आज की रात गाने पर परफार्म करने वाली हैं। दोनों की डांस वीडियो वायरल हो रही है।

Priyanka chopra and kareena kapoor- India TV Hindi
Priyanka chopra and kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काइ इज पिंक के प्रमोशन के लिए मुंबई आई हुई हैं। प्रमोशन में बिजी प्रियंका डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के ग्रैंड फिनाले नें नजर आने वाली हैं। जहां करीना कपूर के साथ प्रियंका डांस करती नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों फिल्म 'डॉन' के गाने 'आज की रात' पर रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। डांस रिहर्सल के साथ दोनों मस्ती करते हुए नजर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर के साथ फोटोज और वीडियो शेयर की है। प्रियंका ने एक बूमरंग शेयर किया है जिसमें दोनों फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- हमारी तरह का फेस ऑफ। डांस इंडिया डांस हमे बुलाने के लिए शुक्रिया। टैलेंटिड कंटेस्टेंट और जज के साथ खूब मस्ती की। 

फिल्म की बात करें तो प्रियंका ने ना सिर्फ फिल्म में एक्टिंग की है बल्कि वह को -प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Also Read:

एक्टिंग के साथ गाने में भी माहिर हैं टाइगर श्रॉफ, कपिल शर्मा के शो में लगाए सुर

जुबेर के. खान ने मां के लिए बनवाया खास टैटू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन