मुंबई: गौहर खान और जैद दरबार कल 25 दिसंबर को निकाह करने वाले हैं। आज गौहर की मेहंदी और संगीत नाइट है। पहले येलो कलर के ड्रेस में गौहर खान और जैद दरबार नजर आए और अब गौहर और जैद ने ट्रैडिश्नल अटायर पहना है और दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। नई तस्वीरों में गौहर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन के चेहरे पर शादी की खुशी का निखार साफ देखा जा सकता है।
देखिए तस्वीरें-
Image Source : yogen shahगौहर खान-जैद दरबार

चिक्सा सेरेमनी की फोटोज गौहर और जैद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। एक वीडियो में तो जैद गौहर को गोद में उठाकर डांस करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार भी डांस करते दिख रहे हैं।
निकाह से कुछ दिन पहले गौहर ने डिजिटल वेडिंग कार्ड फैंस के साथ शेयर किया था। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'जब हम मिले थे.. #GAZAbKaHaiDin।' इस वीडियो में एनिमेटेड में ये दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े। कैसे मुलाकात हुई और जैद ने कैसे गौहर को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने डेट किया और फिर शादी करने का निर्णय लिया।
जैद दरबार मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अपनी रिंग सेरेमनी के बाद गौहर ने जैद के साथ शादी की डेट को अनाउंस किया था। गौहर पिछले दिनों जेद और उनके परिवार के साथ वेकेशन पर भी गई थी। फैंस के लिए गौहर जैद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।