1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. PHOTOS: गौहर खान-जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी में निगार खान, संदीप सिंह समेत ये सितारे पहुंचे

PHOTOS: गौहर खान-जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी में निगार खान, संदीप सिंह समेत ये सितारे पहुंचे

 Published : Dec 24, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 08:05 am IST

गौहर खान और जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी में आज उनकी बहन निगार खान, संदीप सिंह और ये सितारे शामिल हुए।

गौहर खान-जैद दरबार की...- India TV Hindi
गौहर खान-जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान 25 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी करने जा रही हैं। गौहर और जैद की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। पहले गौहर की मेहंदी की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें गौहर अपने भाई द्वारा गिफ्ट की गई चार साल पुरानी येलो ड्रेस पहनी नजर आ रही थीं। इसके बाद शाम को गौहर और जैद येलो ड्रेस में एक बार फिर नजर आए। गौहर की इस प्री वेडिंग रिचुअल को अटेंड करने कई सितारे पहुंचे।

इस सेरेमनी में संदीप सिंह, गौहर की बहन निगार खान समेत ये सितारे नजर आए।

देखिए तस्वीरें-

gauahar khan selfie with zaid darbar
Image Source : YOGEN SHAHगौहर खान-जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी

इससे पहले सबसे पहले रस्म चिक्सा सेरेमनी हुई, जिसकी फोटोज गौहर और जैद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। एक वीडियो में तो जैद गौहर को गोद में उठाकर डांस करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार भी डांस करते दिख रहे हैं।

निकाह से कुछ दिन पहले गौहर ने डिजिटल वेडिंग कार्ड फैंस के साथ शेयर किया था। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग कार्ड शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'जब हम मिले थे.. #GAZAbKaHaiDin।' इस वीडियो में एनिमेटेड में ये दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े। कैसे मुलाकात हुई और जैद ने कैसे गौहर को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने डेट किया और फिर शादी करने का निर्णय लिया। 

शुरू हुई गौहर खान और जैद दरबार की निकाह से पहले की रस्में, सामने आई पहली तस्वीर

जैद दरबार मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। अपनी रिंग सेरेमनी के बाद गौहर ने जैद के साथ शादी की डेट को अनाउंस किया था। गौहर पिछले दिनों जेद और उनके परिवार के साथ वेकेशन पर भी गई थी। फैंस के लिए गौहर जैद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन