A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. चारु असोपा ने फोटो शेयर कर लिखा- 'खैरियत नहीं पूछते मेरी, मगर खबर रखते हैं', पति राजीव ने किया ये रिप्लाई

चारु असोपा ने फोटो शेयर कर लिखा- 'खैरियत नहीं पूछते मेरी, मगर खबर रखते हैं', पति राजीव ने किया ये रिप्लाई

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर पति राजीव ने कमेंट किया है।

charu asopa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ASOPACHARU चारु असोपा

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों काफी महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। चारु मुंबई में और राजीव दिल्ली में रह रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। मगर अब लग रहा है दोनों के बीच धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है। चारु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसपर राजीव ने कमेंट किया है।

चारु ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- खैरियत नहीं पूछते मेरी ,मगर खबर रखते हैं,मैंने सुना है कि वो मुझ पर ही नजर रखते हैं। चारु की इस तस्वीर पर राजीव ने कमेंट किया- क्या करें खबर रखना पड़ता है, इतनी चुलबुली जो हो आप।

Image Source : INSTAGRAM/asopacharuचारु असोपा इंस्टाग्राम पोस्ट

राजीव के कमेंट पर चारु ने भी रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा-  ‘खबर रखना अच्छी बात है मिस्टर ब्योमकेश बख़्शी... कभी ख़ैरियत भी ले लिया करो’।

कुछ समय पहले चारु ने टबॉय को दिए इंटरव्यू में चारु असोपा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा-सब जानते हैं राजीव दिल्ली में है और मैं मुंबई में रह रही हूं। इसके अलावा मैं भी भगवान से पूछ रही हूं अब आगे क्या? मैं भी भगवान के इशारे का इंतजार कर रही हूं।

चारु असोपा लंबे समय के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। वह सीरियल अकबर का बल बीरबल में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें:

कोरोना से जंग जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग, सेट पर ऐसी है सुरक्षा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के तीन कलाकार कोरोना पॉजिटिव, शूटिंग रुकी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल मेंटेनेंस फीस देने के लिए हैं परेशान, भिड़े क्यों कर रहे हैं इनकार?