1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी फिल्मों में भी आजमा चुके हैं हाथ, इस एक्ट्रेस के साथ किया था रोमांस

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी फिल्मों में भी आजमा चुके हैं हाथ, इस एक्ट्रेस के साथ किया था रोमांस

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके एक्सप्रेशन से लेकर डायलॉग्स तक की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

sunil lahri- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुनील लहरी

लॉकडाउन के चलते पुराने सीरियल्स का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। रामानंद सागर की रामायण का भी टेलिकास्ट हो रहा है। जब से इस शो का प्रसारण शुरू हुआ है लोग इसके फैन हो गए हैं। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को नेशनल क्रश बना दिया गया है। उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि उनके एक्सप्रेशन और डायलॉग्स पर मीम्स भी बन रहे हैं। नेशनल क्रश बन सभी का दिल जीतने वाले सुनील लहरी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं।

सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने 1980 में फिल्मों में कदम रख दिया था। उन्होंने द नेक्सेलाइट्स फिल्म से बॉलीवुड (Bollywood) में कदम रखा था। इस फिल्म में सुनील लहरी स्मिता पाटिल के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इसके बाद वह फिर आई बरसात और बहारों की मंजिल जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

राम नहीं नेशनल क्रश बन गए हैं 'रामायण' के लक्ष्मण, लोगों को पसंद आ रहा है एंग्री यंग मैन अवतार

बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी सुनील लहरी काम कर चुके हैं। मगर जो पहचान उन्हें रामायण का लक्ष्मण बन मिली है वह और कहीं से नहीं मिली।

सुनील लहरी

खुद को मेघनाद का वध करते देख रहे हैं 'लक्ष्मण' सुनील लहरी, फैंस को पसंद आई फोटो

टीवी सीरियल्स की बात करें तो सुनील लहरी विक्रम-बेताल और 'परम वीर चक्र' जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। परम वीर चक्र में सुनील लहरी सेकंड लेफ्टिनेंट राम रघुबा राने का किरदार निभाते नजर आए थे।

विक्रम बेताल में क्या थे राम-सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदार, देखिए यहां