1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. खुद को मेघनाद का वध करते देख रहे हैं 'लक्ष्मण' सुनील लहरी, फैंस को पसंद आई फोटो

खुद को मेघनाद का वध करते देख रहे हैं 'लक्ष्मण' सुनील लहरी, फैंस को पसंद आई फोटो

 Published : Apr 16, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 11:26 pm IST

सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इन दिनों दूरदर्शन पर फिर से ये ऐतिहासिक धारावाहिक दिखाया जा रहा है।

sunil lahri laxman- India TV Hindi
सुनील लहरी ने शेयर की ये फोटो Image Source : TWITTER

दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण को प्रसारित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक धारावाहिक को लेकर दर्शकों का प्यार आज भी उतना ही है, जितना उस जमाने में हुआ करता था। यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह रामायण छाया हुआ है। इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी भी शो को देख रहे हैं। 

सुनील लहरी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो खुद को टीवी पर लक्ष्मण के किरदार में देख रहे हैं। इस दौरान मेघनाद वध का सीन चल रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेघनाद वध' देख रहा हूं। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था। रामानंद सागर की 'रामायण' ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। 

कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोड़कर शो को देखते थे। सीरियल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका चिखलिया (सीता) को भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे, जबकि अरविंद त्रिपाठी ने रावण का किरदार निभाया था। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन