1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अपनी पत्नी और बेटी से महीने भर बाद मिले रोडीज फेम रणविजय सिंह

अपनी पत्नी और बेटी से महीने भर बाद मिले रोडीज फेम रणविजय सिंह

रणविजय ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी कायनात के फोटो शेयर की।

ranvijay singha- India TV Hindi
Image Source : INSTA- RANVIJAY SINGHA बेटी और पत्नी के साथ रणविजय सिंह

मुंबई: रणविजय ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी कायनात के फोटो शेयर की। फोटो में तीनों एक साथ समय बिताते नजर आ रहे है। फोटो शेयर कर रणनिजय ने लिखा, "कोरोना प्रतिबंधों के कारण मैं अपने परिवार से पिछले चार महीने से नहीं मिला था। काफी टाइम बाद एब हम साथ में है।"

रणविजय वर्तमान में ओटीटी सीरीज 'सुमेर सिंह केस फाइल्स गर्लफ्रेंड' का हिस्सा हैं। उन्हें 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शो की मेजबानी के लिए जाना जाता है।

क्या स्क्रिप्टेड होती हैं रोडीज की लड़ाईयां

रणविजय सिंह ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रोडीज और स्पिलिस्टविला में जो होता है, वह असल में होता है किसी को स्क्रिप्ट नहीं मिलती है, चाहे वो हंसी मजाक हो या फिर लड़ाईयां। 

दोबारा पिता बनने वाले रणविजय

रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह दोबारा माता पिता बनने वाले हैं। रणविजय की पत्नी प्रियंका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, पिछले महीने रणविजय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। दोनों एक बेटी के माता पिता हैं, जिसका नाम कायनात है।

इनपुट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें-

अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना, धर्मेश येलांडे हो चुके हैं संक्रमित

Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer Out: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर