1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना, धर्मेश येलांडे हो चुके हैं संक्रमित

'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना, धर्मेश येलांडे हो चुके हैं संक्रमित

 Published : Apr 22, 2021 12:05 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 12:05 pm IST

डांस दीवाने 3 जज राघव जुयाल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

DANCE DEEWANE 3- India TV Hindi
'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना Image Source : INSTAGRAM/RAGHAVJUYAL

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को त्रस्त कर दिया है। टीवी इंटस्ट्री भी कोरोना वायरस और उसके संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। एक के बाद टीवी सेलिब्रिटी कोरोना वायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं। डांस दीवाने 3 जज राघव जुयाल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उन्हें बुखार खांसी आने के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है, जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "बुखार और खांसी का अनुभव करने के बाद, मैंने अभी कोविड-19 का टेस्ट बनाया, जिसमें मैं पॉजिटिव आया हूं। वे सभी जो हाल ही में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया ध्यान रखें और सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।"

उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल को टीवी रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश येलांडे भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। बीते दिनों इस रियलिटी शो के क्रू मेंबर्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब धर्मेश के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। खास बात यह ही डांस दिवाने रियलिटी शो के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन