1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

 Published : Apr 22, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 02:36 pm IST

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को त्रस्त कर दिया है। टीवी इंटस्ट्री भी कोरोना वायरस और उसके संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। एक के बाद टीवी सेलिब्रिटी कोरोना वायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं।

Shantanu Maheshwari- India TV Hindi
अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/SHANTANU MAHESHWARI

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को त्रस्त कर दिया है। टीवी इंटस्ट्री भी कोरोना वायरस और उसके संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। एक के बाद टीवी सेलिब्रिटी कोरोना वायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं। इस साल, कई मशहूर हस्ती कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब, अभिनेता और डांसर शांतनु माहेश्वरी कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। 

डांस दीवाने 3 जज राघव जुयाल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।

राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उन्हें बुखार खांसी आने के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है, जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "बुखार और खांसी का अनुभव करने के बाद, मैंने अभी कोविड-19 का टेस्ट बनाया, जिसमें मैं पॉजिटिव आया हूं। वे सभी जो हाल ही में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया ध्यान रखें और सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।"

इससे पहले बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान ने भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका परीक्षण 19 अप्रैल को मुंबई हवाई अड्डे पर किया गया था, और कोविड -19 परीक्षण की रिपोर्ट आज आई।

अर्शी ने लिखा है, "मुझे अभी-अभी एयरपोर्ट के अधिकारियों से COVID परीक्षण रिपोर्ट मिली है, जो 19 अप्रैल को दिन में हुई थी और मेरी COVID रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं हल्के लक्षणों का सामना कर रही हूं। "कृपया सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें। अल्लाह आप सभी को खैरियत से रखे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन