रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में रुबीना दिलैक को एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। रुबीना अब तक घर के अंदर मजबूती से अपनी हर एक बात रखती आई हैं। अब शो खत्म होने की कगार पर है ऐसे में घर के सभी सदस्यों के बीच कॉम्पीटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। बीते एपिसोड में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच हुए बातचीत के तरीके से सलमान काफी नाराज हुए और सभी पर अपना गुस्सा निकाला। इसी कड़ी में सलमान खान ने रुबीना की बातों को कोट करते हुए, उन्हें भी खूब लताड़ लगाई। इसी दौरान सलमान से बातचीत करते हुए रुबीना ने अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर का जिक्र किया। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।
कलर्स टीवी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक सलमान से बातचीत कर रही हैं। इस बीच वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक कड़वे सच का जिक्र करती हैं। रुबीना के सामने उनकी बहन ज्योतिका दिलैक भी उनकी बातों को सुनकर इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। रुबीना ने बताया कि वो 8 साल पहले तक ऐसी ही थी। उनको बहुत गुस्सा आता था और वो अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाती थीं। इस वजह से उनके मां-बाप के साथ भी उनका रिश्ता अच्छा नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब वो सुसाइड करने के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने बताया कि इन्हीं कारणों के चलते उनका ब्रेकअप भी हो गया था।
Image Source : Twitter/ screenshot STOP HARRASING RUBINA TWITTER TREND
ट्विटर पर हुआ ट्रेंड हुआ STOP HARASSING RUBINA
शो के आगे बढ़ने के साथ ही 'बिग बॉस' के घर में दो गुट बन गए हैं। जिसमें से पहले गुट में राखी और देबोलीना हैं, जबकि दूसरे में रुबीना उनके पति अभिनव, अर्शी खान और निक्की तंबोली। पिछले दिनों रुबीना और राखी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। रुबीना ने राखी सावंत पर पानी से भरी बाल्टी उड़ेल दी थी। रुबीना और अभिनव ने राखी को काफी भला-बुरा भी कहा था। इससे नाराज सलमान खान ने दोनों पति-पत्नी की जमकर क्लास लगाई थी। साथ ही सभी कंटेस्टेंट को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाया था। इस पर रुबीना के फैन्स उनके समर्थन में उतर आएं और ट्वीटर पर, 'रुबीना को परेशान करना बंद करें' ट्रेंड करने लगा। रुबीना के फैंस को लग रहा है कि चैनल और सलमान खान जानबूझ कर टीआरपी बटोरने के लिए रुबीना को निशाने पर ले रहे हैं।
यहां पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें-