1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ एक्टर सूर्या को हुआ कोरोना, फैंस से कहा- अभी भी सावधान रहने की जरूरत है

साउथ एक्टर सूर्या को हुआ कोरोना, फैंस से कहा- अभी भी सावधान रहने की जरूरत है

 Published : Feb 08, 2021 08:04 am IST,  Updated : Feb 08, 2021 09:57 am IST

सूर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि वो कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं और उनकी तबीयत...

tamil actor Suriya Sivakumar tests positive for coronavirus- India TV Hindi
साउथ एक्टर सूर्या को हुआ कोरोना Image Source : INSTAGRAM: ACTORSURIYA

तमिल एक्टर सूर्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, "मेरा कोविड-19 का ट्रीटमेंट चल रहा है। अब मैं बेहतर हूं। हम सभी को यह अहसास होना चाहिए कि अभी तक सामान्य स्थिति नहीं आई है। हमें अभी भी सावधान और सुरक्षित रहने की जरूरत है। मेरा ख्याल रख रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को बहुत प्यार और आभार।"

सूर्या ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ करने करने लगे। 

सूर्या आखिरी बार Soorarai Pottru में नज़र आए थे, जो पिछले साल नवंबर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। 

उन्होंने हाल ही में मणिरत्नम की Navarasa की शूटिंग खत्म की है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे गौतम मेनन ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो एक प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसके डायरेक्टर Gnanavel हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन