1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पिता के निधन पर बोली सम्भावना सेठ, सिर्फ कोविड ने नहीं ली उनकी जान

पिता के निधन पर बोली सम्भावना सेठ, सिर्फ कोविड ने नहीं ली उनकी जान

एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पिता को बचाया जा सकता था, यह केवल घातक कोरोना वायरस नहीं था जिसने उनकी जान ली है।

सम्भावना सेठ- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SAMBHAVNA SETH सम्भावना सेठ

मुंबई: एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सांभवना सेठ के पिता का कोरोना की वजह से निधन हो गया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पिता को बचाया जा सकता था, यह केवल घातक कोरोना वायरस नहीं था जिसने उनकी जान ली है। 

मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

पिता के साथ फोटो शेयर कर सांभवना ने लिखा, "मेरे पिता को बचाया जा सकता था। यह सिर्फ कोविड नहीं था जिसने उसे मार डाला" बता दें कि शेयर की गई तस्वीर संभावना की शादी का है। उन्होंने अभिनेता अविनाश द्विवेदी से शादी की है।

 KBC 13: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, इन 4 स्टेप्स को फॉलो कर हॉट सीट तक पहुंचने का पाएं मौका

सम्भावना ने अपने बयान से इशारों में चिकित्सा आपूर्ति, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की कमी और अधिकारियों की ओर से लापरवाही की निंदा की।

संभावना के पिता की हार्ट अटैक से 9 मई को मौत हो गई थी।