'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ भी शामिल हुईं। कपिल ने उनके लिए गाना भी सुनाया।
The Kapil Sharma Show
The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' में पहली बार कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ भी शामिल हुईं। कपिल की मां को तो आपने कपिल के शो में कई बार बैठे देखा होगा, इस बार कपिल की वाइफ गिन्नी भी पहुंची। मेहमान के तौर पर मीका सिंह पहुंचे थे। उनके कहने पर कपिल ने वाइफ के लिए रोमांटिक गाना गाया। मीका ने कपिल से कहा आप गाना गाएंगे तो आपकी वाइफ वाह वाह कहेंगी। इतना सुनते ही कपिल ने माइक उठा लिया और हंसिनी ओ हंसिनी गाना गाकर वाइफ को सुनाया।
गाना सुनते वक्त गिन्नी काफी इमोशनल नजर आईं। गिन्नी कपिल की मां के बगल में बैठी हुई थीं। देखिए वीडियो-