Yeh Rishta... में कार्तिक-नायरा के बीच आने पर वेदिका बनने वाली पंखुड़ी अवस्थी हो रही थीं ट्रोल, दिया जवाब
Yeh Rishta kya kehlata hai में वेदिका के रोल के लिए वेदिका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी को खूब ट्रोल किया जाता है।


पंखुड़ी ने हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कुछ बिहाइंड द सीन पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें सभी किरदार हल्दी के फंक्शन के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।
पंखुड़ी अक्सर 'ये रिश्ता...' के सेट से वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कार्तिक और नायरा के फैन्स के लिए रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है, ये प्रोमो देखते ही देखते यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस प्रोमो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि कार्तिक की शादी में नायरा बेटे कायरव के साथ पहुंचती है और उसके सामने अपना हाथ फैलाती है। यहां देखिए प्रोमो-
पंखुरी अवस्थी पहली नहीं हैं जिन्हें दो लीड एक्टर्स के बीच आने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है, इससे पहले अनीता हसनंदानी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का रोल प्ले करने की वजह से हेटर्स का सामना कर चुकी हैं। अनीता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो कई बार शूट से आने के बाद रात को रोती रहती थीं, क्योंकि ट्रोलर्स उन्हें काफी उल्टा सीधा बोलते थे।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाएंगे कि डॉक्टर पल्लवी नायरा को जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह देती हैं। जिससे कायरव अपनी बीमारी से जल्द से जल्द उबर जाए। वहीं नायरा कायरव और बाकी बच्चों को खुश करने के लिए जोकर के गेटअप में आती है। यहां पढ़िए पूरा Written Update
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कल दिखाएंगे कि नायरा अपने बेटे के ऑपरेशन से पहले मंदिर आती है, यहां कार्तिक भी अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा है, तभी उसे पीछे से कोई पकड़ता है, कहा जा रहा है कि वो कीर्ति का एक्स हस्बैंड आदित्य होगा