1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नेशनल टेलीविजन पर रो पड़े अभिषेक, ब्रेकअप पर छलका दर्द, बोले- 'काश मैंने गलती न...'

नेशनल टेलीविजन पर रो पड़े अभिषेक, ब्रेकअप पर छलका दर्द, बोले- 'काश मैंने गलती न...'

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को 'उड़ारियां' के सेट पर प्यार हुआ, लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। अब अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए अभिषेक-ईशा रो पड़े।

abhishek kumar- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM COLORSTV अभिषेक कुमार-ईशा मालवीय

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय हाल ही में अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए भावुक होते नजर आए। शो 'पति पत्नी और पंगा' में निर्माताओं द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में इस एक्स कपल ने अपने पुराने बुरे रिश्ते के बारे में बात की। अभिषेक ने स्वीकार किया कि उन्होंने भी कुछ गलतियां कीं और उनकी आंखें भर आईं। बाद में टीवी एक्ट्रेस भी अपने ब्रेकअप के बारे में बात कर रो पड़ी। हालांकि, 'उड़ारियां' फेम अभिषेक ने कहा कि अतीत में जो कुछ भी हुआ वो सही था।

ईशा से ब्रेकअप के बाद अभिषेक का छलका दर्द

नेशनल टेलीविजन पर नम आंखों से अभिषेक कुमार ने कहा, 'काश मैंने वो गलती न की होती। काश ऐसा न होता' उन्होंने आगे कहा, 'जब आप खुद को धीरे-धीरे बढ़ते और बेहतर होते हुए देखते हैं तो आपको लगता है कि भगवान ने हमें अलग करके सही किया है।' अभिषेक के शब्दों ने ईशा को भी भावुक कर दिया, जिन्होंने आगे कहा, 'मामला हाथ से निकल गया है। पहले भी बहुत कुछ हो चुका है। मुझे बहुत अफसोस है।'

अभिषेक कुमार-ईशा मालवीय की पहली मुलाकात

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने शो 'उड़ारियां' में साथ काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। उन्होंने डेट करना शुरू किया, लेकिन जल्द ही उनका बुरा ब्रेकअप हो गया। उड़ारियां के बाद, अभिषेक और ईशा ने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया, जहां अभिषेक को पता चला कि ईशा समर्थ जुरेल को भी डेट कर रही हैं। समर्थ, जो पहले 'उड़ारियां' में भी नजर आ चुके थे। वे बिग बॉस सीजन 17 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे। सलमान खान के शो में एंट्री करते ही, समर्थ ने खुद को ईशा का दूसरा बॉयफ्रेंड बताया था, जिससे अभिषेक हैरान और निराश हो गए।

ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड बने दोस्त

हालांकि, बिग बॉस 17 खत्म होने के तुरंत बाद यानी अप्रैल 2024 में समर्थ और ईशा का भी ब्रेकअप हो गया। इसकी पुष्टि करते हुए, समर्थ ने पिंकविला को बताया, 'हां, अब हम साथ नहीं हैं। ब्रेकअप हो गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बारे में और बात नहीं करना चाहता। मुझे बस इतना ही कहना है।' दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। कमाल की बात यह है कि ईशा से ब्रेकअप के बाद अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल अब अच्छे दोस्त हैं। दोनों को लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में एक साथ देखा गया था और अब लाफ्टर शेफ्स 3 में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- 'भगवान का प्लान कुछ...'

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद को दिया धक्का, घरवालों का चढ़ा पारा