1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद को दिया धक्का, घरवालों का चढ़ा पारा

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद को दिया धक्का, घरवालों का चढ़ा पारा

 Published : Oct 31, 2025 07:45 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 07:45 am IST

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ गए। जोड़ियों को सामान ढोने के लिए टूटी बाल्टियों को संभालना होता है, लेकिन इसी बीच कुछ सदस्यों में हाथापाई शुरू हो जाती है।

Amaal Mallik Pushes Kunickaa Sadanand- India TV Hindi
अमाल मलिक-कुनिका सदानंद Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

बिग बॉस 19 अब अपने सफर के दूसरे पड़ाव में प्रवेश कर रहा है और शो अब फिनाले की ओर पहुंच रहा है। जैसे-जैसे मुकाबला कड़ा होता जा रहा है, प्रतियोगी अपनी रणनीति बदल रहे हैं, नए गठबंधन और पुरानी दोस्ती टूटती नजर आ रही है। तमाम ड्रामे, बहस और इमोशनल नाटक के बीच घरवाले अब एक और कैप्टेंसी टास्क के लिए कमर कस रहे हैं। प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस हफ्ते घर का नया कप्तान कौन बनेगा।

कैप्टेंसी टास्क में हुआ हंगामा

निर्माताओं ने हाल ही में एक नया प्रोमो जारी किया है, जिससे प्रशंसकों को टास्क की एक झलक देखने को मिली है, जो भरपूर ड्रामा और कड़ी प्रतिस्पर्धा का वादा करता है। प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की घोषणा से होती है, 'हर जोड़ी को ज्यादा पॉइंट्स कमानी है, इसलिए वो कैप्टेंसी की दावेदारी अपने नाम कर सके।' इस टास्क में घरवालों को दो-दो की जोड़ी बनानी होती है। हर टीम को एक टूटी हुई बाल्टी का इस्तेमाल करके कुछ चीजें उठानी होती हैं। चुनौती टूटी हुई बाल्टी को संतुलित करने और किसी खास जगह पर दौड़कर दूसरी टीम से पहले चीजें गिराने की होती है।

अमाल पर भड़के घरवालें

कैप्टनसी टास्क की शुरुआत अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की जोड़ी से होती है। दोनों अपनी-अपनी चीजों के साथ तय जगह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और तभी अमाल गलती से पास खड़ी कुणिका सदानंद को धक्का दे देता है, जिससे घरवालों में तनाव पैदा हो जाता है। अगले राउंड में घरवाले दूसरी चीजों के साथ दौड़ते हुए दिखाई देते हैं तभी बिग बॉस घोषणा करते हैं, 'अगले राउंड के लिए साइंटिस्ट के दिमाग में है चम्मच।' इस दौरान, टास्क की संचालक अशनूर कौर, मृदुल तिवारी को हाथों से चीजें न उठाने की चेतावनी देती हैं। गौरव खन्ना भी बीच में आकर उन्हें यही सलाह देते हैं ताकि निष्पक्ष हो के खेल सके।

कैप्टेंसी टास्क बनी मुसीबत

जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ता है, दूसरे कंटेस्टेंट भी तीखी बहस में उलझते नजर आते हैं। कुछ तो ड्रॉप पॉइंट की ओर दौड़ते हुए एक-दूसरे को धक्का भी देते हैं और रोकते भी हैं, जिससे घर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

ये भी पढे़ं-

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- 'भगवान का प्लान कुछ...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन