1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- 'भगवान का प्लान कुछ...'

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- 'भगवान का प्लान कुछ...'

 Published : Oct 31, 2025 06:57 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 06:57 am IST

अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक आउटडोर सगाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन चक्रवात मोन्था ने उनकी इस तैयारी पर पानी फेर दिया है।

Allu Sirish- India TV Hindi
अल्लू सिरीश-नयनिका की टली सगाई Image Source : INSTAGRAM/@ALLUSIRISH

अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक रोमांटिक आउटडोर सगाई का प्लान बनाया था, लेकिन लगता है प्रकृति को कुछ और ही मंज़ूर था। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने जानकारी दी है कि उनकी सगाई फिलहाल टल गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि चक्रवात मोन्था की वजह से सगाई को पोस्टपोन करना पड़ा। सिरीश ने लिखा कि 'भगवान का प्लान शायद कुछ और था' और साथ ही प्रशंसकों को इंगेजमेंट वेन्यू की झलक भी दिखाई।

अल्लू सिरीश-नयनिका की सगाई चक्रवात मोन्था की वजह से हुई बर्बाद

सिरीश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हरियाली से घिरे एक आंगन की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कांच की छतरी लगी है। ऐसा लग रहा है कि मजदूर उस जगह पर कुर्सियां और बाकी सजावट लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बारिश में सब कुछ भीग गया है। भारी बारिश के कारण घास भी कीचड़ से सनी और भीगी हुई दिख रही है। तस्वीर पोस्ट करते हुए, सिरीश ने लिखा, 'सर्दियों में बाहर सगाई की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम के देवता का तो कुछ और ही प्लान है।' उनकी पोस्ट से ऐसा लग रहा था कि अब वे सगाई किसी बंद जगह पर करने की योजना बना रहे हैं।

Allu Sirish
Image Source : INSTAGRAM/@ALLUSIRISHअल्लू सिरीश-नयनिका की टली सगाई

चक्रवात मोन्था ने मचाई तबाही

एएनआई के अनुसार, बंदोबस्ती और वन मंत्री कोंडा सुरेखा ने कहा कि चक्रवात मोन्था के कारण हुई भारी बारिश की वजह से तेलंगाना में भयंकर बाढ़ आई है, जिससे कॉलोनियां और सड़कें प्रभावित हुई हैं।

अल्लू सिरीश-नयनिका की इंगेजमेंट पोस्ट

जिन लोगों को पता नहीं, उन्हें बता दें कि सिरीश ने 1 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह 31 अक्टूबर को नयनिका से सगाई कर रहे हैं। पेरिस में हाथ पकड़े हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज मेरे दादा, अल्लू रामलिंगैया गरु की जयंती पर मैं अपने दिल के बेहद करीब रहने वाले शख्स के बारे में बताने वाला हूं... जिसे पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं - नयनिका से मेरी सगाई।' अल्लू अर्जुन के छोटे भाई के काम की बात करें तो सिरीश आखिरी बार 2024 में आई फिल्म 'बडी' में नजर आए थे और उन्होंने अभी तक अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढे़ं-

सतीश शाह ने मौत से ठीक 3 घंटे पहले किसे किया था मैसेज, रत्ना पाठक ने किया खुलासा

'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं...' वाले वायरल बयान पर ममता कुलकर्णी की सफाई, बताया उन्होंने किसके बारे में कहा था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन