Anupama में आपरा मेहता के बाद होगी इस हैंडसम एक्टर की एंट्री? अनुज को मिलेगी कांटे की टक्कर
Anupama में आपरा मेहता के बाद होगी इस हैंडसम एक्टर की एंट्री? अनुज को मिलेगी कांटे की टक्कर
Written By : Poonam Shukla
Published : May 05, 2023 04:36 pm IST,
Updated : May 05, 2023 04:36 pm IST
'अनुपमा' शो में जल्द ही अमन महेश्वरी की एंट्री होने वाली है। जो कि अनुज को कांटे की टक्कर देने वाला है।
Image Source : TWITTERAnupama
'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। इसी कारण ये शो लोगों को काफी पसंद आता है। साथ ही ये इस सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। हाल ही में इस शो में दिखाया जा रहा है कि जल्द ही अनुज और अनुपमा एक होंगे। इसी बीच इस शो में जल्द ही 2 नए किरदार की एंट्री होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि अपरा मेहता की एंट्री हुई है। वही एक और हैंडसम एक्टर की एंट्री होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एंट्री के बाद शो में काफी मजेदार ट्विस्ट देखने मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अनुपमा' में अमन महेश्वरी की एंट्री होने वाली है। इस एंट्री के बाद अनुपमा के जीवन में काफी बदलाव आएगा। बता दें अमन महेश्वरी 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अब देखना ये होगा कि अमन महेश्वरी की एंट्री के बाद अनुपमा-अनुज एक होंगे या नहीं। एक तरफ जहां अनुपमा अनुज को पाने के लिए लंबा इंतजार कर रही है। वही माया अनुज को रोकने के लिए एक से एक खेल खेल रही है।
दो एंट्री के बाद शो में ट्विस्ट भी दबल आएगा। रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा में अपरा मेहता अनुपमा की डांस गुरू का रोल प्ले करेंगी। साथ ही अनुपमा को जिंदगी बदलने के लिए कुछ जरूरी बातें भी बताएंगी। जिससे अनुपमा का जीवन बदल जाएगा। अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'जमाई राजा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'क्या हुआ तेरा वादा' जैसे शो में काम किया है।