1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फेमस पंजाबी सिंगर का हुआ निधन, शहनाज गिल के साथ कर चुके हैं काम

इस फेमस पंजाबी सिंगर का हुआ निधन, शहनाज गिल के साथ कर चुके हैं काम

 Published : May 04, 2023 09:34 pm IST,  Updated : May 04, 2023 09:34 pm IST

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर कंवर चहल का निधन हो गया है, उन्होंने शहनाज गिल के साथ भी काम किया था।

twitter- India TV Hindi
kanwar chahal Image Source : TWITTER

पंजाबी इंडस्ट्री में आज काफी दुख का समय है। आज यानि गुरूवार को फेमस पंजाबी सिंगर कंवर चहल का निधन हो गया। उन्होंने 29 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें कंवर चहल ने कई मशहूर गाने गाए थे। बता दें कि कंवर शहनाज गिल के साथ भी काम कर चुके हैं। कंवर चहल की असमय निधन की खबरों सुनकर उनका परिवार काफी सदमें में है। 

Cannes Film Festival 2023 में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा? फ्रांस के एम्बेसडर से हुई मुलाकात

Anupamaa से कटेगा इस किरदार का पत्ता! जल्द होगी तुलसी की सास आपरा मेहता की एंट्री?

कंवर चहल जन्म 22 जून 1993 को पटियाला में हुआ था। बता दें वह 2005 से ही कनाडा में रह रहे थे। वह एक सिंगर के साथ-साथ वह एक अच्छे मॉडल और डांसर भी थे। 2014 में उन्हें इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल में बेस्ट डांसर का पुरस्कार मिला था। उनके माता-पिता डॉक्टर थे। उनको उनके गाने ''गल सुन जा'' से काफी पहचान मिली थी। जिस फैंस ने काफी पसंद किया था। उन्हें संगीत में शिक्षा अपनी बड़ी बहन से मिली थी। लोकप्रिय भारतीय गायक और मॉडल कंवर चहल को उनके गाने "इक वार," "डोर," और "ब्रांड" के लिए जाना जाता था। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थे, उन्हें अपने फैंस को अपनी दैनिक गतिविधियों के बारे में बताना अच्छा लगता था। उनको उनके फैंस काफी पसंद करते थे। 

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा देश को बर्बाद करने के लिए आप ही काफी हो

Sushant Singh Rajput सिनेमाघरों में आएंगे नजर, इस दिन एक बार फिर रिलीज होगी उनकी ये फिल्म

कंवर चहल का अंतिम संस्कार भीखी मानसा में किया गया। जहां उनकी पिवार, दोस्त और पंजाबी इंडस्ट्री के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आएंगे। कंवर चहल ने शहनाज गिल के साथ 'माझे दी जट्टी' में काम कर चुके थे। इसके पहले भी कई फेमस पंजाबी सिंगर की जान जा चुकी है। बता दें फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। वही सिंगर निरवैर सिंह की सड़क हादसे में जान चली गई थी। जिस कारण पंजाबी इंडस्ट्री को काफी सदमा लगा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन