1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Spoiler Alert: गुरु मां को देखते ही फटी रह जाएंगी अनुज की आंखें, अनुपमा को मिलेगा ग्रैंड सरप्राइज!

Anupamaa Spoiler Alert: गुरु मां को देखते ही फटी रह जाएंगी अनुज की आंखें, अनुपमा को मिलेगा ग्रैंड सरप्राइज!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में खूब धमाल होगा। गुरु मां को देखते ही अनुज का अजीब रिएक्शन देखने को मिलेगा। वहीं आनुपमा के साथ फैंस के लिए भी शो में ग्रैंड सरप्राइज है।

Anupamaa.- India TV Hindi
Image Source : DESIGN PHOTO Anupamaa.

'अनुपमा' घर-घर में देखा जाने वाला शो है। टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर बना रहने वाला ये शो हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आता है। इसके हर ट्विस्ट से फैंस का सिर चक्राना तय रहता है। शो के मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाकर शो में लोगों कि रुचि बनाए रखते हैं। अब एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो का पूरा ट्रैक चेंज होता नजर आएगा। आने वाले ट्विस्ट के चलते शाह हाउस में खलबली मच जाएगी। शो में होने वाली दो नई एंट्री से शाह हाउस ही नहीं फैंस भी चौंक जाएंगे। 

मालदी देवी पहुंचेंगी अनुपमा सदन
आने वाल एपिसोड में आप देखेंगे कि मालती देवी अनुपमा सदन पहुंचेंगी। अनुपमा मालती देवी को चोट लगने से बचाएगा, तभी मालती देवी और अनुपमा अनुज को धन्यवाद कहेंगी। मालती देवी नए कपल को आशीर्वाद देंगी। इसके साथ ही मालती देवी समर और डिंपी को एक गिफ्ट भी देंगी। गुरुमां काफी देर तक शादी में रुकेंगी। सभी लोग उनकी तारीफ करेंगे। समर और डिंपी को गुरु मां से मिल के अच्छा लगेगा। वहीं अनुपमा गुरुमां को घर के सभी सदस्यों में मिलाएगी। वहीं माया खुद ही अपना परिचय गुरुमां को देगी। 

अनुज पास पहुंचेंगी गुरु मां
आखिर में आप देखेंगे कि अनुपमा गुरु मां को लेकर अनुज के पास पहुंचेगी और परिचय कराएगी। गुरु मां को अनुज की आंख में अलग ही चमक दिखाई देगी। वहीं अनुज भी एक टक गुरुमां को देखता रह जाएगा। इस बीच गुरुमां शाह परिवार के सामने ही अनुपमा को खुशखबरी देंगी। वो बताएंगी कि अनुपमा अब अमेरिका के गुरुकुल की नई उत्तराधिकारी है। ये सुनते ही नकुल थोड़ा उदास हो जाएगा।  अनुज भी ये सुनकर काफी खुश होगा और अनुपमा को बधाई देगा। साथ ही उसके लिए मंगल कामना करेगा कि सब अच्छे से हो। 

शादी में होगी मस्ती
वहीं अनुज और अंकुश शादी में कुमार सानू को बुलाएंगे। सभी कुमार सानू के गानों की बीट्स पर थिरकते नजर आएंगे। इस बीच माया अनुज को अपने पास खींचने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुज सब छोड़कर अनुपमा के साथ ही डांस करता रहेगा। अनुज के इस रिएक्शन से माया गुस्से से लाल हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 

 इस हसीना का हाथ थाम भारत में बेयर ग्रिल्स करेंगे एडवेंचर राइड? 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में होगी चौके-छक्कों की बौछार 

Anupamaa: पारस कलनावत पर भड़की 'अनुपमा' की ये एक्ट्रेस, कहा-अपनी प्रॉब्लम के कारण...