1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस हसीना का हाथ थाम भारत में बेयर ग्रिल्स करेंगे एडवेंचर राइड? 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में होगी चौके-छक्कों की बौछार

इस हसीना का हाथ थाम भारत में बेयर ग्रिल्स करेंगे एडवेंचर राइड? 'मैन वर्सेस वाइल्ड' में होगी चौके-छक्कों की बौछार

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 08, 2023 07:35 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 07:35 am IST

टीवी शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' की शूटिंग जल्द ही भारत में शुरू होने वाली है। ऐसे में भारतीय सेलेब्स के भी शो में नजर आने की संभावना जताई जा रही है।

Bear Gryll, Priyanka - India TV Hindi
Bear Gryll and Priyanka Image Source : DESIGN PHOTO

एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। जंगलों में घूमते बेयर ग्रिल्स को देखने वालों की संख्या काफी बड़ी है। इन्हें भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। जल्द ही शो के नए एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले हैं। पीएम मोदी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रजनीकांत और रणवीर सिंह जैसे दिग्गज इस शो में पहले ही नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर भारतीय सेलेब्स को लेकर अटकलें तेज हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो में इंडिया के बड़े स्टार्स नजर आएंगे, जिन्में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली का नाम शामिल है। 

ये सेलेब्स हो सकते हैं शो का हिस्सा

बेयर ग्रिल्स ने हाल में ही ये खुलासा किया कि वो भारत आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैंने पूरी तैयारी कर ली है, बहुत कुछ नया हो रहा है। हम अभी योजना पर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक किली भी चीज की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली हमारे पसंदीदा सेलेब्स की लिस्ट में एक नंबर पर हैं। ये दोनों ही ऐसी प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्हें दुनिया भर में प्यार किया जाता है। इसलिए उनकी कहानियों को सुनना और उनकी यात्रा और उनके जीवन को जानना मेरे और सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी.'

ग्रिल्स को पसंद है भारत
प्रियंका और विराट शो का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर बेयर ग्रिल्स ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। साथ ही बेयर ने कहा कि उन्हें भारत बहुत पसंद हैं। उनका कहना है कि भारत आने पर उन्हें बहुत प्यार मिलता है। उन्होंने बताया कि जिस भी भारतीय सेलेब के साथ उन्होंने शूट किया उसके साथ उनका बॉन्ड बहुत अच्छा रहा, फिर चाहे पीएम मोदी रहे हों या रणवीर सिंह। उन्होंने बताया की भारत और यहां के लोगों से उनका अलग कनेक्शन है। 

प्रियंका इस फिल्म में आएंगी नजर
'मैन वर्सेस वाइल्ड' के मेकर्स ने फिलहाल भारत आना तय किया है, लेकिन अभी शो में नजर आने वाली कास्ट तय नहीं है। बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो वो आजकल काफी बिजी चल रही हैं। हाल में ही एक्ट्रेस वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। जहां उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग में लगी हुई हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या एक्ट्रेस शो में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Gadar: क्या आप भी सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ बैठकर देखना चाहते हैं फिल्म? बस करें ये छोटा सा काम

 Anupamaa: पारस कलनावत पर भड़की 'अनुपमा' की ये एक्ट्रेस, कहा-अपनी प्रॉब्लम के कारण...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन