1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 से बिना नॉमिनेशन के बाहर हुईं Archana Gautam, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे Shock

Bigg Boss 16 से बिना नॉमिनेशन के बाहर हुईं Archana Gautam, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे Shock

Bigg Boss 16: बीती रात बिग बॉस हाउस में एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। इस एविक्शन के बाद हर किसी को झटका लगा है। बिग बॉस के घर में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद अर्चना गौतम को घर से बेघर कर दिया गया।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस इस शो को देखना बहुत पसंद करते हैं। इस शो में इस बार एक से एक कंटेस्टेंट्स शमिल हुए हैं। वहीं बीती रात बिग बॉस हाउस में एक शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। इस एविक्शन के बाद हर किसी को झटका लगा है। बता दें बीती रात बिग बॉस के घर में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद  अर्चना गौतम को घर से बेघर कर दिया गया। 

बता दें इस सीजन के पहले भी सीजन में बहुत से कंटेस्टेंट को घर में हाथापाई करने के चलते घर से बेघर कर दिया गया था। अब इस लिस्ट में सब का मोर बनाने वाली कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का नाम भी शामिल हो गया है। बीती रात अर्चना गौतम की शिव ठाकरे से भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में अर्चना गौतम ने शिव पर हाथ उठाया। बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा करना प्रतिबंध है। इस बात पर कड़ी सुनवाई करते हुए बिग बॉस ने बड़ा कदम उठाया और अर्चना गौतम को शो से बाहर कर दिया। 

मां बनने वाली हैं खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का? पोस्ट शेयर कर दी बड़ी जानकारी

‘मार मारकर मोर बना दूंगी’

अर्चना गौतम को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता था। वो अकेले ही सबसे लड़ने के लिए जानी जाती थी। अर्चना की बिग बॉस में सब से लड़ाई हो जाती ती लेकिन अर्चना दिल में गुस्सा नहीं रखती थी और बात कर लेती थी। अर्चना  को उनके फेवरेट डायलॉग ‘मार मारकर मोर बना दूंगी’ के लिए भी जाना जाता है। 

Sania Mirza-Shoaib Divorce: पाकिस्तानी पति ने तोड़ा भारत की बेटी का दिल ? सानिया ने पोस्ट कर बताई आपबिती

कौन हैं अर्चना 

बता दें अर्चना का घर उत्तर प्रदेश में है। अर्चना एक एक्ट्रेस और मॉडल के साथ-साथ एक पॉलिटिशियन भी हैं। अर्चना गौतम चुनाव के दौरान हस्तिनापुर से विधायक उम्मीदवार रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं।