1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sania Mirza-Shoaib Divorce: पाकिस्तानी पति ने तोड़ा भारत की बेटी का दिल ? सानिया ने पोस्ट कर बताई आपबिती

Sania Mirza-Shoaib Divorce: पाकिस्तानी पति ने तोड़ा भारत की बेटी का दिल ? सानिया ने पोस्ट कर बताई आपबिती

 Published : Nov 08, 2022 10:17 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 10:24 pm IST

Sania Mirza-Shoaib Divorce: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आने की खबर सामने आ रही है। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की हैं जो जमकर वायरल हो रही है।

Sania Mirza-Shoaib- India TV Hindi
Sania Mirza-Shoaib Image Source : INSTAGRAM

Sania Mirza-Shoaib Divorce: इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आने की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार उन दोनो के रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, दोनों की शादी कभी भी टूट सकती है। हाल ही में सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की हैं जो जमकर वायरल हो रही है। बता दें इस पोस्ट में सानिया ने लिखा है की टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। 

instagram
Image Source : INSTAGRAMSania Mirza-Shoaib

Bigg Boss 16 Top 5 Contestants: Abdu Rozik के सर सजा फेवरेट कंटेस्टेंट का ताज, Tina Datta से बोर हुए फैंस

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शोएब इन दिनों सानिया को धोखा दे रहे हैं। खबरों के अनुसार शोएब मलिक किसी और लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। इस बात की जानकारी जब उनकी पत्नी सानिया मिर्जा को हुई तो वह इस दुख को सहन नहीं कर पाई और बाद में दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। कुछ दिनों पहले सानिया ने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की थी। बता दें सानिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था। वो पल जिन्होंने मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।'' सानिया की इस पोस्ट के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे की सानिया और शोएब के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

मां बनने वाली हैं खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का? पोस्ट शेयर कर दी बड़ी जानकारी

2010 में हुई थी सानिया की शादी

2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने शादी की थी। उनके शादी करने के बाद उनके देशभक्ति पर भी कई सवाल उठ रहे थे। बहुत लोग उनकी शादी से खुशा नहीं थे।शोएब मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार थे। लेकिन सानिया ने कभी भी किसी गेम में पाकिस्तान का सपोर्ट नहीं किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन