A
Hindi News मनोरंजन टीवी Bigg Boss 19 का 'प्लेबॉय' कौन? मृदुल तिवारी नहीं, नतालिया ने लिया इस कंटेस्टेंट का नाम, बोलीं- 'शर्ट उतारकर...'

Bigg Boss 19 का 'प्लेबॉय' कौन? मृदुल तिवारी नहीं, नतालिया ने लिया इस कंटेस्टेंट का नाम, बोलीं- 'शर्ट उतारकर...'

बिग बॉस 19 में हाल ही में दो-दो हसिनाएं घर से बेघर हो गईं। नगमा मिराजकर और नतालिया इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से बाहर हुईं। अब घर से बेघर होने के बाद नतालिया ने घरवालों को लेकर अपना नजरिया शेयर किया है।

Bigg Boss 19- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@NATALIAJANOSZEK नतालिया जानोसजेक

बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार में एक शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिला, जहां एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए। सुपरस्टार सलमान खान की जगह फराह खान ये वीकेंड का वार होस्ट करती दिखीं, जिन्होंने घोषणा की कि इस हफ्ते नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक का वोटिंग में पिछड़ने के बाद बिग बॉस में सफर खत्म हो गया है। नतालिया और नगमा के साथ-साथ आवेज दरबार और मृदुल तिवारी भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। अब शो से बाहर आने के बाद नतालिया ने अन्य कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय साझा की। खासतौर पर मृदुल तिवारी और बसीर अली की फ्लर्टिंग पर प्रतिक्रिया दी।

नतालिया ने इस कंटेस्टेंट को बताया प्लेबॉय

नतालिया आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह बिग बॉस 19 का प्लेबॉय किसे मानती हैं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि बिग बॉस का 'प्लेबॉय' कौन है तो बिना हिचकिचाए उन्होंने बसीर अली का नाम लिया और कहा- 'वह हमेशा शर्टलेस होते हैं, अपने मसल्स दिखाते रहते हैं।' उन्होंने बताया कि कैसे अपनी फिजीक फ्लॉन्ट करना और चार्म बिखेरना उनकी आदत में है और इसी के चलते अगर उन्हें बिग बॉस 19 का प्लेबॉय कहें तो ये गलत नहीं होगा।

किसके साथ डेट पर जाना चाहती हैं नतालिया?

नतालिया से जब पूछा गया कि वह बिग बॉस हाउस के किस लड़के के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो उन्होंने बसीर और मृदुल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जब बसीर अली और मृदुल तिवारी बिग बॉस हाउस से बाहर आ जाएंगे तो वह दोनों के साथ डेट पर जाएंगी। उन्होंने बताया कि बिग बॉस हाउस में दोनों को देखने के बाद वह जानना चाहती हैं कि आखिर दोनों बाहर किस तरह के इंसान हैं और कैमरे से दूर कैसे व्यवहार करते हैं, क्योंकि इसी से उन्हें उनके असली इरादे समझ आएंगे।

क्यों हुईं घर से बेघर?

पूरे हफ्ते, ऐसी चर्चा देखने को मिली कि नतालिया को बिग बॉस के घर में, दरकिनार किया जा रहा है, जिसकी बड़ी वजह भाषाई बाधा है। हालांकि, शो के दौरान मृदुल तिवारी के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दूसरी ओर, नगमा मिराजकर को भी अपने कमजोर प्रदर्शन के लिए घरवालों और दर्शकों दोनों की आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्हें अक्सर अन्य घरवालों के साथ कम ही घुलते-मिलते और टास्क में भी भागीदारी कम ही देखने को मिली, जो कहीं ना कहीं उनके घर से बेघर होने की वजह बनी।

ये भी पढ़ेंः

Bigg Boss 19: कोई MBA तो कोई LLB, सबसे बड़बोली तान्या मित्तल भी पढ़ाई में नहीं हैं पीछे, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं घरवाले

Bigg Boss 19 में पलट गया पूरा गेम प्लान, इन 5 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार