Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में रोज जबरदस्त नाटक देखने को मिल रहे हैं। सवी, ईशान के कॉलेज में अपनी जगह बनाने की कोशिश करती है। हालांकि सवी चाहकर भी कॉलेज में सबसे दोस्ती नहीं कर पाती है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा कि सवी, ईशान के साथ बहस करती है। सवी को सबक सिखाने के लिए ईशान उसे गणेश चतुर्थी के इवेंट का इंचार्ज बना देता है और ये बात धुर्वा को पता चल जाती है। धुर्वा इस बात का फायदा उठाता है। जब धुर्वा, सवी को ईशा के साथ देखेगा तो उसका पारा चढ़ जाएगा।
ईशान और ईशा में होगी बहस
ईशा भोसले इंस्टिट्यूट का इंस्पेक्शन करने पहुंच जाती है। इस बात से भोसले फैमिली ईशा से गुस्सा हो जाती है। यशवंत प्लान बनाएगा कि ईशा को कैसे हैंडल किया जाए। यशवंत प्लान बनाएगा कि सवी, ईशा की चहेती है। तो उसे हॉस्टल अलॉट कर देते हैं, जिसे ईशा खुश हो जाएगी और यशवंत पर भरोसा करने लगेगी। ईशान, ईशा से पूछने जाएगा कि वह किस लिए कॉलेज में आई है। ईशान अपनी मां पर आरोप लगता है कि आप जानबूझकर हम लोगों को परेशान करने आई हो। ईशा, ईशान से बोलेगी कि वह इन सब के बारे में बोर्ड से बात करें। ईशान, यशवंत से कहेगा कि वह बोर्ड को लेटर लिखेगा कि इंस्पेक्शन से ईशा का नाम हटाएं।
ईशा को अपमानित करेगा ईशान
ईशा, सवी से मिलकर खुश हो जाती है। यह देख सब गुस्सा हो जाते हैं और दोनों के बीच लड़ाई करने का प्लान बनाते हैं। दोनों बातें करती हैं फिर अगले दिन वह सवी के साथ ईशान के क्लास में बैठती है। ईशान, ईशा से क्लास में आने का कारण पूछता है तो बताती है कि यह उसकी ड्यूटी है। उसे देखना है कि यहां के टीचर्स कैसे हैं। ईशान के लेक्चर के बाद ईशा उकी तारीफ करेगी और कहेगी, प्राउड ऑफ यू। ईशान फिर उसे खरी-खोटी सुना देता है। कहता है आप कौन हो प्राउड फील करने वाली?
सवी से इम्प्रेस होगा ईशान
आगे हम देखेंगे कि ईशान इस बात से परेशान होगा कि ईशा से उसे फोन पर ईशू क्यों बुलाया? ईशान, अक्का साहिब के पास जाता है, जहां वह ईशा के खिलाफ उसके कान भरने लगता है। वह ईशान से वादा करवता है कि वो किसी भी कीमत पर उसे छोड़कर ईशा के पास नहीं जाएगा। कहानी में आगे हम देखेंगे कि ईशान क्लास में भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में बताता है। उसके बाद सभी स्टूडेंट्स से सवाल करता है, जिसका सवी कुछ ऐसा जवाब देगी कि पूरी क्लास उससे इम्प्रेस हो जाएगी। ईशान भी सवी के जवाब से काफी खुश हो जाता है। हालांकि, कहानी में अभी एक और बड़ा ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें -
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा सेलिब्रेट करेगी मैरिज एनिवर्सरी, अबीर को खुश करने लिए अभिमन्यु खेलेगा मास्टर स्ट्रोक
Dream Girl 2 Twitter Review: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' देखने के पहले पढ़ लें ट्विटर रिव्यू, क्या पैसा वसूल है फिल्म!
Dream Girl 2 Review: क्या चल पाया पूजा का जादू? देखने से पहले जानें कैसी है आयुष्मान-अनन्या की केमिस्ट्री