1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विनायक को पता चला गोद लेने का सच, इस शख्स ने खोला राज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विनायक को पता चला गोद लेने का सच, इस शख्स ने खोला राज

GHKPM: विराट और पत्रलेखा की ऐनीवर्सरी पार्टी में अब तमाशा होने वाला है। एक तरफ जहां काकू सई को कोल्डड्रिंक में शराब पिला देती है। लेकिन वो कोल्डड्रिंक सई नहीं पाखी पी लेती हैं।

 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Highlights

  • विराट और पत्रलेखा की ऐनीवर्सरी पार्टी में अब तमाशा होने वाला है।
  • काकू सई को कोल्डड्रिंक में शराब पिला देती है। लेकिन वो कोल्डड्रिंक सई नहीं पाखी पी लेती हैं।

GHKPM: गुम है किसी के प्यार है सीरियल इन दिनों फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में इस शो ने भी अपनी जगह बनाई हुई है। बता दें आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की विनायक को अपने अडॉप्ट होने की सच्चाई पता चलेगी और वह गुस्से में आकर घर छोड़कर चला जाएगा। आखिर विनायक को यह सच्चाई कौन बताएगा? 

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाखी शराब के नशे में विनायक के सामने सच खोल देगी। अब नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। पाखी या सई नहीं बल्कि विनायक को इस बारे में बताने वाले शख्स के रूप में किसी और का नाम सामने आ रहा है। बता दें विराट और पत्रलेखा की ऐनीवर्सरी पार्टी में अब तमाशा होने वाला है। एक तरफ जहां काकू सई को कोल्डड्रिंक में शराब पिला देती है। लेकिन वो कोल्डड्रिंक सई नहीं पाखी पी लेती हैं। पाखी सई से बोलती है कि वह उनके लिए कुछ बोले। जिसके बाद सई विराट और पाखी की जी भर की तारीफ करती हैं। साथ ही इनडायरेक्टली भवानी को भी ताना मारती है।  

Pushpa 2: 'ओ अंटावा' के बाद अब 'पुष्पा 2' में दिखेगा जबरदस्त आइटम सॉन्ग, जानें कौन सी एक्ट्रेस बिखेरेंगी अपना जलवा?

इस शख्स ने बताई सचाई

सई सवि को लेकर पार्टी से निकल जाती है। जिसके बाद विनायक को अपने अडॉप्ट होने की बात पता चल जाती है और वह सुनकर बहुत ही ज्यादा हर्ट हो जाते हैं। यह सुनने के बाद वह घर पर एक लेटर छोड़कर चले जाते है। विराट और सई विनायक को खोजने निकलते हैं। विराट और सई को लगता है की पाखी नशे की हालत में विनायक को सच बता देगी। हालांकि सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक, सई और पाखी नहीं बल्कि ऊषा की वजह से विनायक को सच का पता चलेगा।  

RIP Cartoon Network: बचपन से हंसाते-हंसाते अब रुला दिया कार्टून नेटवर्क, यूजर्स बोले- सारी यादों के लिए शुक्र‍िया