Imlie: सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान ने स्टार प्लस के लोकप्रिय ड्रामा सीरीज़ इमली में आर्यन और इमली के रोल से फैंस का दिल जीत लिया, दोनों हर घर में जाने जाने लगे, लेकिन अब ये सफर खत्म हो रहा है। लीड एक्टर्स सुंबुल और फहमान ने शो को अलविदा कह दिया है और शूटिंग भी पूरी कर ली है। एक्टर्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को अलविदा कहते हुए पोस्ट भी किया है।
इमली और फहमान दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- बस यहीं तक...
Image Source : instagram सुंबुल तौकीर खान-फहमान खान
इमली के रोल में सुंबुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अपने शानदार रोल से फैंस का दिल जीत लिया है। फहमान और सुंबुल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही थी। वहीं फहमान का काम भी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद है। फहमान और सुंबुल शो के जरिए काफी करीब भी हो गए और कई बार दोनों की डेटिंग की खबरें भी आईं, दोनों ने भले इस बात से इनकार किया हो लेकिन दोनों की केमिस्ट्री और दोस्ती देखकर फैंस को तो यही लगता है।
शो में अब लीप होगा और फहमान और इमली की जगह नए कलाकार शो में नजर आएंगे। इमली और आर्यन एक बेटी के माता पिता बन चुके हैं और लीप के बाद उनकी बेटी बड़ी होकर लीड रोल में नजर आएगी। कहा जा रहा है कि इमली और आर्यन की बेटी के रोल में सीरत कपूर नजर आएंगी। शो में जल्द दिखाया जाएगा कि इमली की बेटी के जन्म से चीनी को जलन होगी और उसे लगेगा कि सगी बेटी के आने से अब उसे प्यार नहीं मिलेगा। बड़े होकर भी चीनी और इमली की सगी बेटी के बीच की ये दरार साफ दिखेगी।
खबरें हैं कि 'इमली' में जनरेशन लीप के बाद मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा भी अहम रोल में नजर आएंगे, मेघा चकर्वर्ती शो में चीनी की भूमिका में दिखाई देंगी, इनके अलावा शो में चैत्राली गुप्ते, अंकित सिवाच, सौम्या सारस्वत और बॉबी खन्ना जैसे कलाकारों के आने की भी खबर है।
ये भी पढ़ें -