A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'झलक दिखला जा 11' ग्रेंड फिनाले: शुरू हुआ डांस का महामुकाबला, ट्रॉफी के लिए होगी टक्कर

'झलक दिखला जा 11' ग्रेंड फिनाले: शुरू हुआ डांस का महामुकाबला, ट्रॉफी के लिए होगी टक्कर

'झलक दिखला जा 11' का ग्रेंड फिनाले शुरू हो चुका है। आज धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा फाइनल की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे।

Jhalak Dikhhla Jaa 11 - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Jhalak Dikhhla Jaa 11

'झलक दिखला जा 11' ग्रेंड फिनाले: टीवी पर कई डांस शोज आते हैं लेकिन फैंस को बेसब्री से 'झलक दिखला जा' का इंतजार रहता है। क्योंकि इस शो में उनके चहेते कलाकार डांस करते नजर आते हैं। एक बार फिर इस शो के नए सीजन का सफर पूरा हो चुका है। आज 2 मार्च को इसका ग्रेंड फिनाले शुरू हो चुका है। शो के सभी जज, होस्ट गौहर खान,  ऋत्विक धनजानी और फाइनलिस्ट पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। 

मनीषा रानी ने जीता देश का दिल

इस शो की शुरुआत में होस्ट ऋत्विक ने बताया कि जिसे देखो वह मनीषा रानी की तारीफ करता है और उनके पहचान के सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि मनीषा जीतेगी या नहीं। इस पर ऋत्विक ने कहा कि मनीषा जीत तो चुकी हैं, टॉफी नहीं देश का दिल>

ये हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट

अरशद वारसी, फराह खान और मलायका अरोड़ा इस सीज़न के सेलिब्रिटी जज हैं। 'झलक दिखला जा 11' को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी ने होस्ट किया था। पांच फाइनलिस्ट जो आज रात ग्रैंड फिनाले रात के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, वे हैं धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्रा।

ये होंगे खास मेहमान

इस ग्रैंड फिनाले में कई सारे स्पेशल गेस्ट भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। यहां बॉलीवुड स्टार सारा अली खान, विजय वर्मा, हुमा कुरेशी और संजय कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे। 'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंड फिनाले सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें- 

अनंत अंबानी ने अपने प्री वेडिंग सेरेमनी में माता-पिता को लेकर कही ऐसी बात, भर आईं मुकेश अंबानी की आंखें

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर जानिए उनके कूल लुक्स का राज, ये स्टाइल देते हैं वॉर्डरोब कलेक्शन की शानदार झलक

'झलक दिखला जा 11' के ग्रैंड फिनाले में श्रीराम चंद्रा और मनीषा रानी में होगा मुकाबला, सामने आया वीडियो