Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में स्टंट के दौरान कंटेस्टेंट्स के छूटे पसीने, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप कंटेस्टेंट्स को जंगल में अपने डर का सामना करते हुए देख सकते हैं। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो Khatron Ke Khiladi 13 टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के शो में इस बार और भी खौफनाक स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' भारत का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में से एक है और लोगों को इसके हर एक सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर सीजन में इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां शो में दर्दनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस बार शो में आप शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएंगा।
जंगल में कंटेस्टेंट्स का हुआ बुरा हाल -
'खतरों के खिलाड़ी 13' का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यह वीडियो कलर्स के इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में जगल में रहने वाले पशु-पक्षी की झलक दिखाई गई है। इन पशु-पक्षी के साथ जंगल में कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कैसे कंटेस्टेंट्स जंगल में पशु-पक्षी से खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। वहीं 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को देख अपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।
वीडियो देखें -
रोहित शेट्टी के बारे में -
बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' और सुपरहिट एक्शन फिल्म के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्म डायरेक्ट की है, जिसमें 'सूर्यवंशी', 'सिंघम 3', 'सिंबा', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल' की फ्रेंचाइजी शामिल है।
खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में -
खूंखार स्टंट से भरा रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस बार 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।
ये भी पढ़ें-
Anupamaa नहीं अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ मस्ती करते नजर आए अनुज, देखें वीडियो
Akshay Kumar ने शेयर किया खास वीडियो, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार में इन कंटेस्टेंट्स की सलमान खान बजाएंगे बैंड, कौन बनेगा कैप्टन
