1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akshay Kumar ने शेयर किया खास वीडियो, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

Akshay Kumar ने शेयर किया खास वीडियो, कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 08, 2023 06:59 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 06:59 pm IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन पढ़ आप भी अक्षय कुमार की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक्टर का परिवार नजर आ रहा है।

Akshay Kumar shares video of his family from a yacht Caption won the hearts of fans - India TV Hindi
Akshay Kumar Image Source : DESIGN.PHOTO

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (OMG: Oh My God 2) इसी साल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देने के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' भी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसी बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 

अक्षय कुमार के कैप्शन ने जीता फैंस का दिल -

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और बेटी नितारा नजर आ रहे हैं। पोस्ट में अक्षय ने इन खास पलों के लिए भगवान को धन्यवाद कहा और एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में, आप तीनों को सूर्यास्त की ओर देखते हुए देख सकते हैं और वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया: "मेरे फोटोग्राफी स्कील को आजमाने के लिए इसे बेहतर समय हो ही नहीं सकता मेरे जीवन में इस धूप के लिए भगवान को धन्यवाद।"

अक्षय कुमार और ट्विंकल का रिश्ता -
अपनी छुट्टियों के अलावा अक्षय-ट्विंकल ने इस साल अपनी 22वीं शादी की सालगिरह भी मनाई। अक्षय कुमार और ट्विंकल दोनों ही बॉलीवुड के सुपर कूल कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पंसद हैं। अक्षय-ट्विंकल की शादी 2001 में हुई। 

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट -
अक्षय को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में राज मेहता की ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' में इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही 'ओह माय गॉड 2' के अलावा 'सोरारई पोटरू' के रीमेक और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखा देने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार में इन कंटेस्टेंट्स की सलमान खान बजाएंगे बैंड, कौन बनेगा कैप्टन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के बाद सवी पर हाथ उठाएंगी काकू, एक ही पल में बिखर जाएगा परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर के लिए अक्षरा-अभिनव ने लिया ये बड़ा फैसला, अभिमन्यु पर हुई महादेव की कृपा

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन