हाल ही में एकता कपूर बिग-बॉस के घर में नई नागिन की तलाश में पहुंच थी, जहां उन्हें वह उनकी नागिन-7 के लिए नई नागिन मिल गई है। साथ ही उन्होंने निमृत की भी किस्मत चमका दी है। बता दें अपनी अपकमिंग फिल्म 'एलएसडी 2' को प्रमोट करने के लिए एकता और दिबाकर बनर्जी ने 'बिग बॉस' हाउस में एंट्री की थी। शो जब से लॉन्च हुआ है तब से ही यह TRP लिस्ट में टॉप 10 में शामिल है। इस दौरान उन्होंने बिग-बॉस के घर वालों की एक्टिंग की क्लास ली और निमृत के परफॉर्मेस देखकर उन्हें 'एलएसडी 2' में एक रोल का ऑफर दिया। इसी बीच नागिन-6 ने फैंस को एक खुशखबरी दी है।
Image Source : Ekta kapoorNaagin6
Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर के इस खास पैलेस में कियारा-सिद्धार्थ लेंगे सात फेरे, जानिए गेस्ट लिस्ट
बता दें एकता कपूर ने जानकारी दी है कि Naagin6 इंटरनेशनल अवार्ड जीत गया है। इस शो को बेस्ट एशियन एक्सपोर्ट 2022 का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड को जीतने के बाद से फैंस को काफी खुशी है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा बधाई हो। वही एक ने लिखा उत्सव की तैयारी करो लेकिन फ्लॉप बोलने वालों का क्या होगा। उनकी दुकान बंद होगी। वही एक अन्य ने कहा यह बहुत जबरदस्त है Naagin6 को सबसे लोकप्रिय और इन-डिमांड सीरीज के रूप में पहचाना गया।
Anupamaa: छोटी अनु की मां के आंसू देख पिघलेगा अनुपमा का दिल? जन्मदिन पर होगा माया की असलियत का भंडाफोड़
कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा था कि इस नागिन के लिए ढेर सारा प्यार। मुझे ये बिग बॉस के घर में मिली थीं। वो कोरोना, तेज बुखार का वक्त था जब मैंने और मनीष ने इन्हें नागिन के रूप में कास्ट किया था। अब हम अपनी फिल्म के अनाउंसमेंट के लिए बीबी हाउस में जा रहे हैं, देखें इस बार कौन मिलता है? बाय-बाय नागीन। एक और पोस्ट में उन्होंने नागिन 6 का प्रोमो शेयर करते हुए शो को अलविदा कह दिया। नागिन 6 जल्द ही खत्म होने जा रहा है और एकता ने लिखा, 'जैसा कि हम एक नया वीकेंड शो पेश कर रहे है। मेरे पसंदीदा शो और भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी नागिन 6 को अलविदा कहने का समय आ गया है! इस सीजन ने सीजन वन एन थ्री के साथ अपनी जगह सही पाई! आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और अब अगले के लिए….जय माता दी। पूरी टीम के लिए पार्टी जरूर होगी।'