सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार के दूसरे बच्चे की उम्मीद को लेकर ऑनलाइन अटकलें चल रही थीं, जिससे फैंस में काफी दिलचस्पी पैदा हो गई थी। हालांकि, इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, मशहूर कपल ने इस खबर का खंडन किया है। राहुल और दिशा ने 16 जुलाई, 2021 को शादी की थी और 2023 में बेटी के माता-पिता बने थे। दोनों अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रहा है और दूसरे बच्चे के बारे में अभी तक नहीं सोचा है।
राहुल वैद्य-दिशा परमार दूसरी बार बनेंगे माता-पिता?
टेलीचक्कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल ने इन चल रही खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं, यह पूरी तरह से गलत है। हम अपने पहले बच्चे में व्यस्त हैं और उसकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती। मैं इसके लिए जितना भी उत्सुक क्यों न होऊं, अभी ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।'
राहुल और दिशा नहीं चाहते दूसरा बच्चा
इस समय, यह जोड़ा अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ध्यान दे रहा है और उनका भविष्य में दूसरा बच्चा करने का कोई भी इरादा नहीं है। दिशा और राहुल की बेटी का नाम नव्या है, जिसके साथ कपल सोशल मीडिया पर अभी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
राहुल और दिशा की प्रोफेशनल लाइफ
राहुल वैद्य ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 1' से की, जिसमें वे दूसरे रनर-अप रहे। उन्होंने 'बिग बॉस 14' में भी हिस्सा लिया और पहले रनर-अप बने। इसके अलावा, उन्होंने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में भी भाग लिया और फाइनलिस्ट बने। इन दिनों वह 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रहे हैं। वहीं, बात करें दिशा की तो वह 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं।
ये भी पढे़ं-
शाहिदा अंसारी कौन हैं? जिसने फराह खान को खिलाया खाना, मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में करती है गुजारा
निया शर्मा ने जन्नत जुबैर पर केस करने की दी धमकी, 'लाफ्टर शेफ्स 3' में दोनों के बीच छिड़ी जंग, संभालना हुआ मुश्किल