शाहिदा अंसारी कौन हैं? जिसने फराह खान को खिलाया खाना, मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में करती है गुजारा
शाहिदा अंसारी कौन हैं? जिसने फराह खान को खिलाया खाना, मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में करती है गुजारा
फराह खान बॉलीवुड के साथ-साथ यूट्यूब वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में फराह अपने कुक दिलीप के साथ मुंबई की झोपड़ी में इंफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर खाना खाने पहुचीं।
Published : Mar 26, 2026 10:51 am IST, Updated : Mar 26, 2026 10:51 am IST
1/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह खान मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली शाहिदा अंसारी के घर गईं, जहां दोनों ने खाने, परिवार और दूसरी चीजों के बारे में बातें कीं। शाहिदा अंसारी मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो रोज इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मजेदार वीडियो पोस्ट करती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी लाइफ से जुड़ी बाते करते नजर आ रही हैं।
2/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह ने उनसे उनके सफर के बारे में पूछा तो शाहिदा ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करना शुरू किया था और हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर अपनी रील्स की वजह से वायरल हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दस लाख फॉलोअर्स हैं और वह एक मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं।
3/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह और उनके कुक दिलीप दोनों शाहिदा के लिए तोहफे लेकर आए थे। फराह खान के साथ बातचीत के दौरान, शाहिदा ने अपनी जिंदगी और अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने फराह से अपने पति और दो बेटियों का परिचय भी करवाया और उन्हें झुग्गियों में बना अपना छोटा सा एक कमरे का घर दिखाया।
4/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
यह देख, जब फराह ने उनसे पूछा कि इस छोटे से कमरे में कितने लोग रहते हैं तो उन्होंने बताया - 10! शाहिदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे किसी तरह इस कमरे में एक-दूसरे के साथ गुजारा कर लेते हैं। शाहिदा ने आगे कहा कि उन्हें यह बात बहुत पसंद है कि झुग्गी में रहने वाले दूसरे लोग खासकर उनके पड़ोसी, कंटेंट बनाने के उनके इस सफर में उनका कितना साथ दे रहे हैं।
5/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
शाहिदा अक्सर अपने बच्चों के साथ खाना बनाते और भोजन तैयार करते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं, जिसमें वह अपने बच्चों और पति को रोस्ट करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को बहुत पसंद किया जाता है, जिसकी वजह से आज वह एक मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं।
6/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में शाहिदा ने आलू-प्याज की सब्जी बनाई थी। इतना ही नहीं फराह और दिलीप ने जमीन पर बैठकर शाहिदा और उनके पति के साथ खाना खाया। फराह ने शाहिदा के खाने की तारीफ की और यह भी कहा कि जब वह अपने वीडियो बनाती हैं तो कैमरे के सामने कितनी अच्छी लगती हैं। शाहिदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर फराह खान के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि फराह उनके घर आईं और उन्हें उनकी साधारण रेसिपी पसंद आई।