लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 इन दिनों अपने मजेदार एपिसोड्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है और टीआरपी की टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर इसके प्रोमो भी खूब पसंद किए जाते हैं। अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निया शर्मा और जन्नत जुबैर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। दोनों को शांत करने के लिए अली गोनी, समर्थ जुरेल और कृष्णा अभिषेक आगे आते हैं, लेकिन निया गुस्से में जन्नत पर केस करने को कहती है।
निया शर्मा और जन्नत जुबैर की क्यों हुई लड़ाई?
लाफ्टर शेफ्स 3 के मेकर्स ने कर्लस के सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जो निया शर्मा और जन्नत जुबैर की वजह से छाया हुआ है। कैप्शन लिखा था, 'नहीं रोक पाओगे अपनी हंसी, देखकर निया और जन्नत का ये मजेदार नोकझोंक। देखिए #LaughterChefs- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ #Colors और @JioHotstar पर।' वीडियो में देखने को मिलता है की दोनों एक-दूसरे से लड़ाई करती है और उनकी बहसबाजी जल्द ही हाथापाई में बदल जाती है, लेकिन उसके पहले ही अली गोनी उनकी लड़ाई के बीच आ जाता है और दूसरी ओर, समर्थ जुरेल और कृष्णा अभिषेक निया को संभालते नजर आए। कमाल की बात यह है कि निया और जन्नत की लड़ाई दाल के पीछे होती है, जो खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी सामग्री है।
जन्नत जुबैर पर निया शर्मा ने दी मुकदमा करने की धमकी
लाफ्टर शेफ्स 3 के इस नए वीडियो की शुरूआत ही दोनों की बहस से होती है, जब सभी लोग खाना बनाने का सामान ले रहे थे। इसी दौरान, निया शर्मा कहती है, 'अरे ओ जन्नत की बच्ची ये मुझे से छीन कर ले गई, मैं सबसे पहले उसे देखा।' इस पर गुस्से में जन्नत कहती है कि मैंने छीन के नहीं लिया और पहले देखा मतलब क्या होता है? इस लड़ाई के बीच टीवी एक्ट्रेस निया 24 साल की जन्नत जुबैर को धमकी देते हुए कहती है, 'मैं तुम पर कोर्ट में मुकदमा करूंगी' इसी के बाद दोनों एक-दूसरे को मारने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढे़ं-
साउथ के मशहूर अभिनेता का निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस, विलेन बन कमाया था नाम
शाहिदा अंसारी कौन हैं? जिसने फराह खान को खिलाया खाना, मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में करती है गुजारा