A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सारा खान ने निकाह के बाद 2 महीने बाद लिया था तलाक, अब दूसरी शादी के बाद हुई खुशहाल जिंदगी, पति कृष पाठक संग बनाती हैं रील

सारा खान ने निकाह के बाद 2 महीने बाद लिया था तलाक, अब दूसरी शादी के बाद हुई खुशहाल जिंदगी, पति कृष पाठक संग बनाती हैं रील

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने पहली शादी के 2 महीने बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद बीते दिनों दूसरी शादी रचाई है और पति कृष संग मजेदार रील्स बनाते दिखती हैं।

Sara Khan- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@SARAKHAN सारा खान और उनके पति कृष पाठक

टीवी की दुनिया की स्टार  हीरोइन सारा खान को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सारा ने बीते दिनों कृष पाठक से दूसरी शादी रचाई है। इससे पहले सारा ने पहली शादी अली मर्चेंट से की थी और महज 2 महीने  बाद ही तलाक ले लिया था। अब अपनी दूसरी शादी के बाद सारा खुशहाल जिंदगी जीती हैं। इतना ही नहीं सारा अपने पति कृष के साथ मजेदार रील्स भी बनाती हैं और फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। 

कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी

सारा और कृष की सबसे पहले बातचीत डेटिंग एप पर हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। सारा को पहली ही मुलाकात में लग गया था कि कृष से उन्हें प्यार है। इसके बाद दोनों कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहे और अब शादी कर ली है। कृष पाठक भी एक्टर हैं और फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। दोनों लंबे समय से प्यार में थे। 

पहली शादी ने 2 महीने में तोड़ दिया था दम

बता दें कि सारा खान लंबे समय से टीवी की दुनिया में काम कर रही हैं। दर्जनों टीवी सीरियल्स और किरदारों के साथ सारा रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं। सारा ने पहली शादी अली मर्चेंट से की थी। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा थे। दोनों के बीच बिग बॉस के घर में ही दोस्ती हुई और प्यार कर बैठे। सारा उस समय महज 21 साल की थीं और अली महज 24 साल के थे। दोनों की मोहब्बत ने खूब सुर्खियां बटोरीं और बाहर भी दोनों का प्यार जारी रहा। इसके बाद सारा और अली ने बाहर निकलते ही 2010 में शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी महज 2 महीने चली और तलाक ले लिया। तलाक के बाद सारा लंबे समय तक जीवनसाथी का इंतजार करती रहीं। अब सारा को भी अपना मिस्टर परफेक्ट मिल गया है। 

कौन हैं दूसरे पति?

बता दें कि कृष पाठक के पिता भी टीवी की दुनिया के स्टार एक्टर हैं और रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए आज भी पहचाने जाते हैं। लेकिन कृष जब महज 9 महीने के थे तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। तलाक के बाद कृष को उनकी मां ने पाला और बड़ा किया। हालांकि कृष अपने पिता सुनील लहरी से भी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। शादी के दिनों कृष ने खुद ही इसकी पुष्टि की थी।  

ये भी पढ़ें-डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

The Pyramid Scheme Review: पैसे की भूख और टूटी उम्मीदें, रणवीर शौरी का बदला अंदाज जीतेगा दिल, लेकिन फिर भी रह गई एक कमी