1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

डेब्यू से पहले 150 किलो के थे जैकी भगनानी, पिता ने खुद ही लॉन्च करने से किया था मना, खुद बताई पूरी कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 05, 2026 01:52 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 01:52 pm IST

जैकी भगनानी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका वजन 150 किलो ग्राम हो गया था। उनके पिता ने ही डेब्यू कराने से मना कर दिया था।

Jacky Bhagnani- India TV Hindi
जैकी भगनानी Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@JACKYBHAGNANI

जैकी भगनानी बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं और अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैकी ने साल 2009 में आई फिल्म 'कल किसने देखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को विवेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अपने डेब्यू से पहले जैकी 150 किलो ग्राम के हुआ करते थे। जैकी हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे थे और खुद ही इस किस्से का खुलासा किया है। 

 जैकी ने बताया 150 किलो वजन का सच

 बचपन में मोटापे से जूझने के बारे में खुलकर बात करते हुए जैकी भगनानी ने बताया कि बचपन में उनका वजन लगभग 150 किलो था। जिसके कारण उन्हें अक्सर ट्रोल होना पड़ा था और लोग चिढ़ाया करते थे। एक घटना को याद करते हुए जो सालों तक उनके मन में बसी रही, जैकी ने बताया, 'मुझे आज भी याद है कि अक्षय सर पर एक फिल्म बनी थी, 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी'। उस समय निर्माताओं के बीच यह चर्चा चल रही थी कि वे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पहलवान योकोजुना को बुला रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड के लिए भारत ला रहे हैं। उस समय यह बहुत चर्चित खबर थी। मुझे याद है कि जब ये सब बातें हो रही थी तो मेरे दिमाग में चल रहा था कि क्यों किसी और को बुलाना मैं हूं न।'

आज तक नहीं भूले ट्रोलिंग

जैकी ने ये भी खुलासा किया कि बचपन का  दौर अहसासों का ऐसा कच्चा समय होता है कि उस समय की बातें आपके जहन में बस जाती हैं। जैसे मुझे ट्रोलिंग की कई बातें ऐसी याद हैं जो मेरे साथ हो चुकी हैं। जब मैं किसी को हंसते हुए देखता था तो लगता था कि ये शायद मुझ पर हंस रहा है। जैकी ने अपने बचपन के दौर को याद किया और बताया कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में डेब्यू के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। साथ ही जैकी ने ये भी बताया कि कैसे उनके पिता ने भी उन्हें लॉन्च करने से मना कर दिया था। जैकी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की और खुद को काफी अनुशासित कर लिया। बाद में जैकी ने कई फिल्मों में काम किया है।  जैकी की फिल्म 'वैलकम टू कराची' में काफी पसंद किया गया था और ये 2015 में रिलीज किया गया था। 

ये भी पढ़ें- Bandar X Review: क्या सच में मास्टरपीस है 'बंदर'? लॉर्ड बॉबी की एक्टिंग के दीवाने हुए लोग, डार्क थ्रिलर को लेकर फैंस कर रहे रिएक्ट

पहले ही दिन राम चरण की फिल्म पेड्डी ने लगाया शतक, 112 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन