1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले ही दिन राम चरण की फिल्म पेड्डी ने लगाया शतक, 112 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड

पहले ही दिन राम चरण की फिल्म पेड्डी ने लगाया शतक, 112 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ बनाया रिकॉर्ड

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 05, 2026 11:11 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 11:11 am IST

राम चरण की फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है।

Peddi Movie- India TV Hindi
पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ समेत बॉलीवुड के भी धाकड़ सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले ही दिन कमाल का प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर हल्ला मचा दिया है। इस फिल्म ने अब तक 112 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। वहीं भारत में फिल्म का कलेक्शन 84 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

जाह्नवी कपूर संग हिट रहा रोमांस

बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और राम चरण ने लीड रोल निभाया है। इसके साथ ही वमन ईरानी और दिव्यांदु शर्मा भी दमदार किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को डायरेक्टर बची बाबू सना ने बनाया है और खूब तारीफें बटोर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद डायरेक्टर ने ही लिखी है और शिवराज कुमार भी एक दमदार रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक पहलवान की है जो अपने गांव की अस्मिता बचाने के लिए तमाम चुनौतियों को पार करता है और अपना नाम कमाता है। इस फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित थे। 

 बॉलीवुड एक्टर्स ने लगाया एक्टिंग का तड़का

पेड्डी फिल्म में साउथ सितारों के साथ बॉलीवुड के भी धाकड़ एक्टर्स नजर आ रहे हैं। वोमन ईरानी ने भी फिल्म में एक दमदार रोल प्ले किया है और इसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। जाह्नवी कपूर ने भी राम चरण के साथ बतौर लीड हीरोइन खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म के सेट से तस्वीरें आने के बाद से ही फैन्स को जाह्नवी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। साथ ही दिव्यांदु शर्मा न भी फिल्म में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और देखना होगा कि क्या ये कहानी 500 करोड़ी क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं। 

IMDB पर मिली अच्छी रेटिंग

फिल्म की रिलीज को अभी महज 1 दिन ही बीता है और इसके रिव्यूज सामने आने लगे हैं। आईएमडीबी पर अभी तक लोगों ने 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है। फिल्म को अभी तक मिला जुला रिव्यू मिला है, जहां कुछ लोगों ने फिल्म की जोरदार तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों को इसकी कहानी उम्मीदों से कम असरदार देखने को मिली है। 

ये भी पढ़ें-Gullak Season 5 Review: चेहरे बदलने से नहीं बदलते घर के रिश्ते, नए 'अन्नू भैया' के साथ कम नहीं हुई मिश्रा परिवार की मिठास

विलेन की सनक ने बिगाड़ दिया था हीरो के परिवार का हुलिया, 2 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म शैतान, नेटफ्लिक्स पर मौजूद है कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन