A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shark Tank India Season 5: फिर लौट रहा 'शार्क टैंक', नए सीजन में 6 नए शार्क्स की एंट्री, नेट वर्थ जान उड़ेंगे होश

Shark Tank India Season 5: फिर लौट रहा 'शार्क टैंक', नए सीजन में 6 नए शार्क्स की एंट्री, नेट वर्थ जान उड़ेंगे होश

Shark Tank India Season 5: शार्क टैंक इंडिया अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। ये शो का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को होगा। पुराने जजों की वापसकी के साथ 6 नए जज भी शो में एंट्री करने जा रहे हैं।

Shark tank india 5- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONY LIV नए और पुरने शार्क्स।

बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने लौटने के लिए तैयार है। सीजन 5 को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बार शो में न सिर्फ ओरिजिनल ‘शार्क्स’ की दमदार वापसी हो रही है, बल्कि कुछ नए और चर्चित उद्यमी भी निवेशक पैनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन सभी का मकसद देश के सबसे होनहार स्टार्टअप्स में निवेश करना और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना है।

कब और कहां देखें शार्क टैंक इंडिया 5

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा और साथ ही सोनीलिव पर स्ट्रीम भी होगा। शो का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहेगा, जहां कई राउंड की स्क्रीनिंग के बाद चुनिंदा स्टार्टअप्स को ‘शार्क्स’ के सामने अपने बिजनेस आइडियाज पिच करने का मौका मिलेगा। इस सीजन में भी एंटरप्रेन्योर्स फंडिंग के साथ-साथ मेंटरशिप और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

ओरिजिनल शार्क्स और उनकी नेट वर्थ

सीजन 5 में शो के जाने-पहचाने चेहरे एक बार फिर लौट रहे हैं।

  • अनुपम मित्तल - शादी डॉट कॉम के फाउंडर और डायरेक्टर हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 185 करोड़ रुपये है।
  • अमन गुप्ता - बोट (boAt) के को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 720 करोड़ रुपये बताई जाती है।
  • विनीता सिंह - शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है।
  • नमिता थापर - एमक्योर फ़ार्मास्युटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनकी संपत्ति लगभग 640 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
  • पीयूष बंसल - लेंसकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 610 करोड़ रुपये है।
  • रितेश अग्रवाल - ओयो के फाउंडर और ग्रुप सीईओ हैं। लगभग 16000 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ वे पैनल के सबसे अमीर शार्क हैं।
  • कुणाल बहल - स्नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये बताई जाती है।
  • विराज बहल - वीबा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स के फाउंडर हैं। उनकी संपत्ति 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है।
  • अमित जैन - कारदेखो और इंश्योरेंसदेखो के को-फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 2,900 करोड़ रुपये है।

नए शार्क्स और उनकी एंटरप्रेन्योरियल जर्नी

सीजन 5 में कुछ नए चेहरे भी निवेशक पैनल में शामिल हो रहे हैं।

  1. वरुण अलाघ - होनासा कंज़्यूमर लिमिटेड (मामाअर्थ, द डर्मा को जैसी ब्रांड्स की पेरेंट कंपनी) के सीईओ और को-फाउंडर हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 5,900 करोड़ रुपये है।
  2. मोहित यादव - मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ब्रांड के को-फाउंडर हैं। उनकी व्यक्तिगत नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं है, लेकिन हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा कंपनी के अधिग्रहण के बाद उन्हें बड़ी हिस्सेदारी मिली है।
  3. शैली मेहरोत्रा - फिक्सडर्मा इंडिया की सीईओ हैं। उनकी नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं है, हालांकि कंपनी का वैल्यूएशन करीब 187 करोड़ रुपये बताया जाता है।
  4. हार्दिक कोठिया - रेजॉन सोलर के फाउंडर हैं और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के युवा अरबपतियों में शामिल हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 3970 करोड़ रुपये है।
  5. कनिका टेकरीवाल - जेटसेटगो एविएशन की फाउंडर हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 420 करोड़ रुपये बताई जाती है।
  6. प्रथम मित्तल - मास्टर्स यूनियन और टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस के फाउंडर हैं। उनकी नेट वर्थ सार्वजनिक नहीं की गई है।

क्या खास होगा इस सीजन में?

शार्क टैंक इंडिया 5 में बड़े निवेश, नए बिजनेस आइडियाज़ और शार्क्स के बीच दिलचस्प डील-बैटल देखने को मिलेगी। नए और अनुभवी निवेशकों के इस संयोजन के साथ दर्शकों को इस सीज़न में पहले से कहीं ज़्यादा इनोवेशन, ड्रामा और इंस्पिरेशन देखने को मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: फिल्मी दुनिया से दूर, लेकिन कमाई में अक्षय कुमार को टक्कर देते है राजेश खन्ना के छोटे दामाद

'धुरंधर' ने 28 दिनों में रचा ऐसा रिकॉर्ड, ये खिताब हासिल करने वाली बनी इकलौती फिल्म