1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल की चमकी किस्मत, बबीता जी ने लगाया गले, देखिए वीडियो

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल की चमकी किस्मत, बबीता जी ने लगाया गले, देखिए वीडियो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का सालों पूराना सपना पूरा हो गया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। कई सालों से फैंस इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। हाल ही में इस शो में सबके पसंदीदी जेठालाल की किस्मत चमक गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जेठालाल की बबीता जी ने जेठालाल को गले लगाया है, जिसके बाद जेठालाल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 

असद अहमद के एनकाउंटर से बेहद खुश हुई Kangana Ranaut, कहा मेरे योगी भैया...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि बबीता जी की लॉटरी लग जाती है और वह इतनी खुशी हो जाती है कि वह जल्दी से जेठालाल को गले लगा लेते हैं। बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को देखना काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो में दिखा रहा है कि बबीता जी के गले लगाने के बाद जेठालाल खुशी से लाल हो जाते हैं। साथ ही वह हैरान होते हुए दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर जेठालाल इस पल के लिए काफी खुश होते हैं। जेठालाल को ये पल किसी सपने से कम नहीं लगता है। हालांकि, ये सरप्राइजिंग तो था, लेकिन जेठालाल के मन में लड्डू फूट रहे थे।'  

Kajol ने पहली बार किया खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' में शादी का वो राज अब आया सामने

Anupam Kher ने स्वर्गीय Satish Kaushik को उनके जन्मदिन पर किया आमंत्रित, धूमधाम से मनाएंगे आज बर्थडे

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि “जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए।” साथ ही वीडियो के  ऊपर लिखा हुआ है आखिरकार सपना पूरा हुआ। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “14 साल का वनवास खत्म हुआ।” वही एक ने कहा जेठालाल का जीवन सफल। एक ने कहा जेठालाल को अब मोक्ष मिल जाएगा। एक ने कहा दोनो ड्रीम पूरे हो गए बबीता को कार मिल गई और जेठालाल को बबिता की हग मिल गया। 15 साल बाद आखिरकार जेठालाल बबीता को गले लगाए। ये सपना नहीं हकीकत है और प्यार करते है।