1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kajol ने पहली बार किया खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' में शादी का वो राज अब आया सामने

Kajol ने पहली बार किया खुलासा, 'कुछ कुछ होता है' में शादी का वो राज अब आया सामने

 Published : Apr 13, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 01:51 pm IST

काजोल ने 'कुछ कुछ होता है' की र‍िलीज के 24 साल बाद बड़ा खुलासा किया है।

Kajol - India TV Hindi
Kajol Image Source : KAJOL

काजोल को बॉलीवुड की बिंदास गर्ल में से एक मना जाता है, लेकिन काजोल को बॉलीवुड में आने तक काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। काजोल को 1993 में रिलीज हुई 'बाजीगर' मूवी से जबरदस्त पहचान मिली। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया, उन्होंने बताया आज भी लोग उन्हें स्किन टोन के कारण ताने मारते हैं।  काजोल से पूछा गया कि उन्हें अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, कुछ कुछ होता है की रिलीज के 24 साल से अधिक समय बाद मौका दिया जाता तो वह अंजलि के रूप में क्या करतीं। अभिनेत्री ने कहा कि चरित्र में बदलाव के बाद वह फिर कभी साड़ी नहीं पहनेंगी और राहुल के बजाय अमन के साथ रहना पसंद करेंगी। शाहरुख खान ने फिल्म में राहुल के तौर पर काम किया था और सलमान ने अमन के रूप में कैमियो किया था।

 

Anupam Kher ने स्वर्गीय Satish Kaushik को उनके जन्मदिन पर किया आमंत्रित, धूमधाम से मनाएंगे आज बर्थडे

बता दें साल 1998 में रिलीज हुई फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है' है को लेकर भी काजोल ने 24 साल बाद कुछ खुलासे किए हैं। इस फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थ। वही सलमान खान इस फिल्म में अमन का रोल निभा रहे थे।  साथ ही रानी मुखर्जी ने सपोर्टिंग एक्‍टर के रूप में काम किया था। इस फिल्म को लेकर एक्‍ट्रेस ने कहा कि अगर असल में वह अंजली की जगह होतीं तो क्‍लाइमेक्‍स में राहुल नहीं, बल्‍क‍ि अमन के साथ जाना पसंद करतीं। साथ ही काजोल ने कहा अगर मेरे हिसाब से अंजली का किरदार होता तो मैं कभी साड़ी नहीं पहनती। मैं हमेशा कॉलेज लाइफ की तरह ही ट्रैक पैंट्स महंगे जूते पहनती।

Shaakuntalam के प्रमोशन के दौरान गई Samantha Ruth Prabhu की आवाज़! शेयर किया हेल्थ अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'सरजमीन' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वह आखिरी बार 'सलाम वेंकी' में नजर आई थी।अजय देवगन की हाल ही में फिल्म 'भोला' रिलीज हुई है।  इसके अलावा 'मैदान', 'सिंघम अगेन', 'औरों में कहां दम था' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन