Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के मेकर्स अक्षरा-अभिमन्यु को एक करने की मे लगे हैं, लेकिन इसके पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स में आपको बहुत सारा नाटक देखने को मिलने वाला है। कहानी में मेंकर्स रोज नया धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु के एक होने के बाद जनरेशन लीप आ सकता है। अब इन खबरों के बीच सीरियल में नया धमाका होने वाला है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अबीर को बचाने के चक्कर में अभिमन्यु को गोली लग जाती है।
अभिमन्यु के अस्पताल में हुई मार-पीट
अस्पताल में कुछ लोग आते ही डॉक्टर के साथ मार-पीट शुरू कर देते हैं। वह पूछते हैं कि उनका बेटा कोमा में कैसे चला गया। एक शख्स महिमा के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता है। पार्थ बीच में आ जाता है और मां को बचाने की कोशिश करता है। डॉक्टर पूछते हैं तुम ऐसे क्यों कर रहे हो शोर मत करो मार पीट करने से कुछ नहीं होने वाला है। वह आदमी कहता है कि डॉक्टर अभिमन्यु के रहते हुए मेरा बेटा कोमा मे कैसे जा सकता है। सब चौक जाते हैं।
अभिमन्यु की जान खतरे में
वह आदमी गुस्से में अभिमन्यु और बिड़ला को अस्पताल को खत्म करने का फैसला करता है। महिमा कहेगी कि ऑक्सीजन बढ़ने के बाद बच्चा कोमा में चला गया। पार्थ यह जानकर दंग रह जाता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की वजह से बच्चा कोमा में चला गया। पार्थ को टेशन होने लगती है कि कहीं किसी को मेरे बारे में पता न चल जाए की इन सब में मेरी गलती है।
अक्षरा-अभिमन्यु से मिलेगा अबीर
अक्षरा-अभिमन्यु को अस्पताल में तलाश करती दिखाई देती है। मनीष, अबीर को बताता है कि अक्षरा-अभिमन्यु से बात करने जा रही है। अबीर, मनीष से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहता है ताकि उसकी फैमिली फोटो पूरी हो सके। मनीष को ये बात बहुत पसंद आती है। स्वर्णा, मनीष से अबीर को झूठी आशा न देने के लिए कहती नजर आती है। मनीष और सुहासिनी का कहते दिखाई देगी कि अक्षरा-अभिमन्यु एक हो जाएगे।
जनरेशन लीप के पहले होगा ये अनहोनी
अक्षरा मरीज के लिए गाना गाती हैं। अभिमन्यु सोचता है कि वह अक्षरा के बारे में जो सोच रहा वह सब गलत है। वह आदमी अभिमन्यु को मारने के लिए उसे अस्पताल में ढूंढता है। सुहासिनी, अभिमन्यु और अक्षरा के लिए प्रार्थना करती है, लेकिन उसी वक्त मंदिर का दीपक बुझ जाता है। स्वर्णा और सुहासिनी यह देखकर चौंक जाते हैं।
अक्षरा के सामने अभिमन्यु को लगेगी गोली
अक्षरा अस्पताल में मनीष और अबीर को देखती है। वह दोनों को समझती है कि यहां से घर जोओ यहां पर सब के लिए खतरा है। अक्षरा बंदूक वाले आदमी को देखती है। आदमी को अभिमन्यु के बेटे मतलब अबीर को ढढूंते हुए देखती है। तभी वह उस आदमी को अबीर पर बंदूक से निशाना लगाते दिखाई देता है। अक्षरा, अबीर को बचाने की कोशिश करती है। अक्षरा अपने अबीर को तो बचा लेती है, लेकिन अभिमन्यु इन सबके बीच आ जाता है। अभिमन्यु अक्षरा और अबीर को बचाने के चक्कर में खुद की जान खतरे में डाल देता है। वह आदमी अभिमन्यु को गोली मार देता है और अक्षरा ये देखकर चौक जाती है।
ये भी पढ़ें-
Women's Reservation Bill: फिल्म इंडस्ट्री में चला हीरोइनों का बोलबाला, एक्ट्रेस ही इन फिल्मों में थीं सॉलिड 'हीरो'!
शाहरुख खान पहुंचे लाल बाग के राजा के दरबार में, छोटे बेटे अबराम ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद
'फुकरे 3' से पहले लॉन्च हुआ 'Choo CPT', कैसे Chat GPT की दुनिया में आइकोनिक फुकरा कैरेक्टर चूचा की हुई एंट्री!