A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'गंदी बात' वेब सीरीज एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो शूट करने और अपलोड करने का आरोप

'गंदी बात' वेब सीरीज एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो शूट करने और अपलोड करने का आरोप

एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज 'गंदी बात' से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Gehana Vasisth - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/GEHANA VASISTH Gehana Vasisth 

एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज गंदी बात से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो गहना से इस मामले में शनिवार से पूछताछ की जा रही थीं। गहना पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड किया है। 

अमृता पुरी ने अपनी वेब सीरीज 'जीत की जिद' पर की बात

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना अपनी वेब साइट पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने का काम करती हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। जिसके बाद उनकी रिमांड या जमानत से संबंधित फैसला कोर्ट द्वारा लिया जाएगा। 

'द फैमिली मैन 2' पर मेकर्स का बयान आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज

ये है पूरा मामला
ये पूरा मामला 5 फरवरी को सामने आया था। दरअसल, 5 फरवरी को मलाड में एक रेड के दौरान कुछ जानकारियां पुलिस के हाथ लगी थीं।  पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि मड आइलैंड के कुछ निजी बंगलों में फिल्म की शूटिंग की आड़ में देह व्यापार और अश्लील वीडियो की शूटिंग की जाती है। इसके बाद पुलिस ने रेड की और कई गिरफ्तारियां की। इसके बाद ये पता चला कि जो स्ट्रगल करने वाली युवा लड़कियां हैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिलवाने का वादा करके अश्लील वीडियो में काम कराया जाता था। इस रेड में पुलिस ने दो लड़कियों को बचाया है जिन्हें फिलहाल रिहेब भेज दिया गया है।