1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'द फैमिली मैन 2' पर मेकर्स का बयान आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज

'द फैमिली मैन 2' पर मेकर्स का बयान आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज

 Published : Feb 05, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 03:57 pm IST

'द फैमिली मैन 2' में मनोज बाजपेयी फिर से अपने किरदार श्रीकांत तिवारी को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जिसमें सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

the family man 2- India TV Hindi
द फैमिली मैन 2 Image Source : TWITTER- RAJ & DK

मुंबई: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज की एक नई तारीख आ गयी है। शो के निर्माता राज और डीके ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसका ऐलान किया है। बयान में लिखा गया, "हम जानते हैं कि आप 'द फैमिली मैन' के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम वास्तव में इस प्यार के आभारी हैं। हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है। 'फैमिली मैन सीजन 2' का प्रीमियर इस गर्मी अमेजन प्राइम पर होगा। हम आपके लिए एक दमदार सीजन पेश करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि आप इसे पसंद करेंगे। हमें इसे आपके सामने पेश करने का बेसब्री से इंतजार है।"

'धाकड़' के सेट पर एक्शन मोड में दिखीं कंगना रनौत, अपनी टीम को इस वजह से कहा धन्यवाद

शो का टीजर वीडियो काफी इंटेंस है, जिसने दर्शकों के उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इसके नए सीजन में मनोज बाजपेयी फिर से अपने किरदार श्रीकांत तिवारी को दोहराते हुए दिखाई देंगे, जिसमें सामंथा अक्किनेनी, प्रियमणि, शारिब हाशमी और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

धाकड़: कंगना रनौत की फिल्म के इस एक्शन सीन को शूट करने में खर्च हुए 25 करोड़ से ज्यादा, देखें Video 

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज 'द फैमिली मैन' लोगों को खूब पसंद आई थी। दूसरे सीजन के रिलीज से पहले अमेजन ने पहला सीजन फ्री कर दिया है।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन